आसपा के जाहिद समेत तीन ने ठोकी मीरांपुर से दावेदारी

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरांपुर विस सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी के इंतजार के बीच नामांकन प्रक्रिया में चौथे दिन सांसद चन्द्रशेखर आजाद के प्रत्याशी जाहिद हुसैन समेत चार दिग्गजों ने दावेदारी करते हुए ताल ठोक दी। आज भी चुनाव का मन बना चुके 15 लोगों ने कोर्ट पहुंचकर नामांकन पत्र प्राप्त किए। उधर, इस बीच एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा यादव ने पुलिस फोर्स के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा बंदोबस्त को परखा। माना जा रहा है कि अब 24-25 अक्टूबर को मुख्य दलों के प्रत्याशियों के साथ छोटे दलों और निर्दलीय दावेदारों की फौज अब नामांकन को मैदान में उतरेंगी।
मीरांपुर विधानसभा सीट पर आगामी 13 नवंबर को होने वाले मतदान को 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम समय है। मंगलवार में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 4 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए दावेदारी की है। इनमें आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी जाहिद हुसैन, बहुजन मुक्ति मोर्चा से वकार अजहर के साथ ही निर्दल प्रत्याशी राजबल सिंह राणा व रजनीश कुमार ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर इस बीच रिटर्निंग आॅफिसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। आरओ सुबोध कुमार ने बताया कि मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्रस्तुत करते हुए मीरांपुर उपचुनाव में दावेदारी की है। इससे पूर्व सोमवार को मजलूम समाज पार्टी से मेरठ के निवासी लियाकत अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अभी तक 5 प्रत्याशी नामांकन पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके साथ ही मंगलवार को कुल 15 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किये हैं। अभी तक कुल 68 नामांकन पत्र आरओ से प्राप्त किए जा चुके हैं। हालांकि अभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पाए हैं। अब आगामी 24 और 25 अक्टूबर में ही मुख्य दलों के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की संभावना शेष रह गई है। संभवत: 24 सितम्बर को भाजपा और रालोद कार्यकर्ता गठबंधन प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करायेंगे। वहीं सपा की प्रत्याशी सुम्बुल राणा, बसपा प्रत्याशी शाह नजर ककरौली और एआईएमआईएम प्रत्याशी अरशद राणा भी गुरूवार को अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। कहना गलत न होगा आगामी दो दिनों में अब कचहरी में सत्तापक्ष और विपक्ष के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन का दिन होगा, जहां निर्दलीय भी इस बीच अपनी ताकत के साथ इस उप चुनाव में जोर आजमाइश को सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। इस बीच मंगलवार को सुरक्षा कारणों से कचहरी परिसर और बाहर पुलिस के जवान मुश्तैदी के साथ दिखाई दिए, जिन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने आए तमाम दावेदारों को प्रस्तावकों के साथ नामांकन केंद्र परिसर में प्रवेश देने की खातिर सक्रियता दिखाई। उधर, एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा यादव ने भी पुलिस फोर्स के साथ नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए कचहरी परिसर की सुरक्षा बंदोबस्त को परखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal