अहोई अष्टमी पर बना स्वर्ण लाभ दिलाने वाला गुरु पुष्य योग

Share :

मुजफ्फरनगर। इस साल 24 अक्टूबर यानी गुरुवार को अहोई अष्टमी के दिन गुरु पुष्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। गुरु पुष्य योग का सम्बध देवताओं के गुरु बृहस्पति और शनि से जोड़ा जाता है। बृहस्पति को शुभ कार्य, भाग्य के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है जबकि शनि को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है इसलिए गुरु पुष्य योग में खरीदारी का विशेष महत्व है। इस योग में खरीदी हुईं वस्तुएं अक्षय फल देती हैं।
अहोई अष्टमी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर, गुरुवार को है। अहोई अष्टमी व्रत संतान की लंबी आयु और तरक्की के लिए रखा जाता है। इस व्रत को माताएं अपनी संतानों के लिए करती हैं। अहोई अष्टमी पर गुरु पुष्य योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। गुरु पुष्य योग सुख-समृद्धि और वैभव वाला योग है। इस योग में खरीदारी या कोई भी नया काम शुरू करना शुभ माना जाता है। आइए, विस्तार से जानते हैं दिवाई से पहले अहोई अष्टमी पर बना स्वर्ण लाभ दिलाने वाला गुरु पुष्य योग का महत्व।
पुष्य नक्षत्र, 27 नक्षत्रों में से एक महत्वपूर्ण नक्षत्र, शुभ कार्यों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति और स्वामी शनि हैं। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को विशेष महत्व दिया गया है और इसे कई शुभ कार्यों के लिए उत्तम मुहूर्त माना जाता है। विशेषकर गुरु पुष्य योग को खरीदारी, सोना, जमीन खरीदने और नया कारोबार शुरू करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिवाली से पहले 24 अक्टूबर गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। अहोई अष्टमी पर गुरुवार भी है। वहीं, 24 अक्टूबर, गुरु-पुष्य योग सुबह 06:15 से शुरू होकर अगले दिन 25 अक्टूबर सुबह 07:40 तक रहेगा। गुरु पुष्य योग को खरीदारी और नए कामों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ मुहूर्त माना जा रहा है। सबसे विशेष बात यह है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई