योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने योग जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, योग साधकों और नागरिकों ने भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कमला नेहरू वाटिका से किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन में योग से प्राप्त लाभों को साझा करते हुए कहा कि नियमित योग और ध्यान व्यक्ति को स्वस्थ, सकारात्मक तथा तनावमुक्त जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने नागरिकों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास अनेक असाध्य रोगों से बचाव का प्रभावी माध्यम है तथा भारतीय ऋषि-मुनियों की दीर्घायु का प्रमुख आधार भी योग ही रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह 15 से 21 जून तक विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाएगा। साथ ही जानकारी दी कि 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य जनपदीय आयोजन 21 जून को प्रातः सात बजे चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ रोड में जिला प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा सरल योगासन एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। नन्ही योग साधक आराध्या ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ विभिन्न योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।
इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने योग सप्ताह से संबंधित फ्लायर्स एवं ब्रोशर वितरित कर अधिकाधिक लोगों से कार्यक्रमों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से प्रविन्द्र बालियान तथा आर्ट ऑफ लिविंग से सोनिया लूथरा, सीमा सिंह, रुचिका, अनघ सिंघल, निधि सहित अनेक योग साधकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर मीनाक्षी स्वरूप और डॉ. वीरपाल निर्वाल ने योग जागरूकता मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कमला नेहरू वाटिका से शुरू हुआ यह मार्च मीनाक्षी चौक तक निकाला गया, जिसमें योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। अंत में डॉ. इसमपाल सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। योग सप्ताह शुभारंभ समारोह में आयुष विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.

डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित सुंदर पेंटिंग्स बनाई। विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र द्वारा की जा रही बहुआयामी उपलब्धियां को रेखांकित करते हुए विकसित

एसडी कॉलेज में “विकसित भारत@2047 पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “विकसित भारत @2047” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, जागरूकता एवं ज्ञानवर्धन की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों

22 सितंबर से 17 अक्टूबर तक हरिद्वार में चलेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 22 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं

राष्ट्र का विकास सामाजिक भागीदारी से संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके कार्यों पर आधारित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा बहुमुखी प्रतिभा का

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal