टाउनहाल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर के मुख्यालय टाउनहाल में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका प्रांगण में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। टाउनहाल प्रांगण में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग और संघर्ष को सदैव याद रखा जाना चाहिए।

पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने और नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया और देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन किया। इस अवसर पर ईओ पवन कुमार ने अतिथियों, सभासदों और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया। यहां मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद कुसुमलता पाल, बॉबी सिंह, सीमा जैन, मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, प्रशांत बालियान, रजत धीमान, मोहित मलिक, योगेश मित्तल, प्रशांत गौतम, रविकांत शर्मा काका, हकीम इरशाद अंसारी, मौ. खालिद, अब्दुल सत्तार, शहजाद, अन्नू कुरैशी, नौशाद पहलवान, राहुल पंवार, शोभित गुप्ता, हसीब राणा, शाहिद आलम, मौ. सलीम, अनुज कुमार, अमित बॉबी, नदीम खान के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी, एई जलकल अनुज कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई निर्माण राजीव सोनकर, सीएसएफआई योगेश कुमार, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक रूचि शर्मा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन लिपिक तनवीर आलम ने किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।

डीएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान से लहराया तिरंगा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को डीएस पब्लिक स्कूल में देश की स्वतंत्रता के 80वे महापर्व के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए पूरी आन बान शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में स्कूल डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एमजी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमजी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल एवं एमजी पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित

तिरंगे के साथ दिखी स्वच्छ मुजफ्फरनगर की नई तस्वीर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में बदलाव का असर अब उन स्थानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है, जो कभी गंदगी और कूड़े के बड़े केंद्र के रूप में पहचाने जाते थे और शहर की एक बदरंग तस्वीर पेश कर रहे थे। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के कार्यकाल में शहरी

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal