कंपनी से भुगतान न होने ने पर घेरा चेयरपर्सन आवास, किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। आपदा में अवसर व मौके का फायदा उठाने जैसी कहावत रविवार सुबह उस वक्त चरितार्थ होती दिखाई दी, जब त्यौहारी सीजन के बीच में दर्जनों सफाई कर्मियों ने कूड़ा वाहनों के साथ वेतन न दिए जाने के आरोपों के बीच चेयरपर्सन आवास का घेराव कर दिया। कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेयरपर्सन से उनका वेतन दिलाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे कंपनी के लोगों के साथ चेयरपर्सन ने सहमति बनाने के साथ दो दिन में वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर सफाई कर्मचारी अपने वाहन लेकर काम पर लौटे। इस बीच करीब दो घंटे सफाई कार्य प्रभावित रहा। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें कई माह से उक्त कंपनी ने वेतन नहीं दिया।
पालिका प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में प्राईमरी व सेकंड्री प्वाइंट से कूड़ा निस्तारण के लिए निजी क्षेत्र में एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फैसिलिटीज प्रा. लि. दिल्ली से अनुबंध किया है। कंपनी के साथ प्राईमरी कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्य कर रहे टिपर वाहन चालकों, सुपरवाइजरों व सफाई कर्मचारियों ने रविवार की सुबह कामबंद कर हड़ताल कर दी। गारबेज टिपर वाहनों को लेकर कर्मचारी सवेरे नई मंडी पटेलनगर स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंचे और वाहनों को वहीं पर खड़ा कर प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने चेयरपर्सन के समक्ष समस्या रखते हुए उनको कंपनी से कई माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि त्यौहारी सीजन होने के कारण वो आर्थिक संकट में घिरे हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वेतन नहीं दिया गया तो वो कामबंद हड़ताल कर देंगे। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कंपनी के लोगों को भी तलब किया और कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर तत्काल समाधान के लिए कहा गया। कंपनी को चेयरपर्सन द्वारा लम्बित वेतन तत्काल जारी करने के निर्देश दिये। इस पर सहमति बनी कि दो दिनों में कंपनी द्वारा कर्मचारियों का लम्बित वेतन जारी कर दिया जायेगा। इसके बाद कर्मचारी अपने वाहन लेकर काम पर निकल गये और करीब दो घंटे के विलम्ब से कार्य प्रारम्भ किया जा सकें।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका कर्मचारियों के हितों से समझौता नहीं करेगी। कर्मियों को वेतन तत्काल जारी करने के लिए कंपनी अफसरों को निर्देशित किया है। यदि दो दिन में वेतन जारी नहीं किया गया तो कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

उधर, एमआईटूसी कंपनी के परियोजना प्रबंधक पुष्पराज सिंह ने बताया कि कंपनी 3 जोन में 55 वार्डों में प्राईमरी और सेकेंड्री प्वाइंट से कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण का कार्य कर रही है। इसके लिए कंपनी के साथ दोनों वर्गों के कार्य के लिए करीब 400 कर्मी काम कर रहे हैं। सितम्बर माह का वेतन लम्बित हैं। इसमें सेकेंड्री जोन के कर्मचारियों को 16 अक्टूबर को वेतन जारी कर दिया है। जबकि अन्य जोन के कर्मियों के वेतन भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। इसी बीच दिवाली बोनस के रूप में सभी कर्मियों को कंपनी द्वारा दो दो हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

कंपनी सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि पालिका ईओ अवकाश पर चल रही है और कंपनी में पालिका से दो महीने के भुगतान के रूप में 1.84 करोड़ रुपये जारी नहीं किए हैं। इसी कारण वेतन देने में समस्या उत्पन्न हो रही है। एक जोन के करीब 200 कर्मियों को कंपनी वेतन दे चुकी है और इतने ही कर्मचारियों का वेतन लम्बित है, जो दो दिनों में देने पर सहमति बनी है। सोमवार को संभवत: ईओ काम पर लौट रही हैं और मंगलवार तक कंपनी वेतन का भुगतान कर्मियों को कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई