कटु सत्य: बीते चार माह में मीरापुर में घट गये 5 हजार वोटर

Share :

मुजफ्फरनगर। मीरापुर सीट पर 32 महीनों में तीसरी बार चुनाव होने जा रहा है। यहां पर उपचुनाव से पहले मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक विधायक और एक सांसद का चुनाव कर चुके हैं, अब फिर से नया विधायक चुनने के लिए अपना वोट डालने की तैयारी में मतदाता भी जुट गये हैं। ऐसे में करीब चार माह पूर्व यहां पर लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की बात करें तो इन पांच महीनों के अंतराल के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से जो नया आंकड़ा जारी किया गया है, उसके अनुसार मीरापुर सीट पर करीब पांच हजार से ज्यादा घट चुके हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है। जबकि इस सीट पर बुजुर्गों से ज्यादा दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। हालांकि अभी वोट बनाने का काम जारी रहने की बात अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है, लेकिन मतदान में अब करीब 24 दिन ही शेष हैं, ऐसे में कितने वोटर सूची में शामिल हो पायेंगे यह बड़ा सवाल है।
मीरापुर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किये गये कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो रही है और कलेक्टेªट परिसर स्थित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के न्यायालय में रिटर्निंग आफीसर एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के समक्ष 25 अक्टूबर की अपराहन तीन बजे तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे। जारी किये गये संख्यात्मक आंकड़ों की बात करें तो मीरापुर विधानसभा में 151 मतदान केन्द्र, 328 मतदेय स्थल हैं। इसी सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 3,23,830 हैं जिसमें 1,71,560 पुरूष, 1,52,255 महिला तथा 15 अन्य मतदाता हैं। यहां पर 85$ मतदाताओं की संख्या 2,387 तथा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2,826 है। जबकि सर्विस मतदाताओं की संख्या 707 है।
मीरापुर सीट पर 32 माह में तीसरा चुनाव हो रहा है। फरवरी 2022 में यहां पर विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन में चंदन चौहान चुनाव जीते। उस चुनाव में इस सीट पर 314587 मतदाता पंजीकृत थे, इनमें 166952 पुरुष, 147619 महिला और 16 अन्य मतदाता शामिल रहे। इनमें से 68.88 प्रतिशत यानि 216692 वोट पड़े थे। इसके बाद मई 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बिजनौर सीट में शामिल मीरापुर सीट पर कुल 329167 वोटर पंजीकृत रहे। इनमें 173620 पुरुष, 155532 महिला और 15 अन्य मतदाता शामिल थे। करीब पांच माह पूर्व हुए लोकसभा चुनाव से उपचुनाव तक के सफर में मतदाता सूची से 5337 मतदाताओं के नाम खारिज कर दिये गये हैं। इनमें 2060 पुरुष और 3277 महिला मतदाता शामिल हैं। बताया गया कि मतदाता सूची अद्यतन की गई है। घर घर किये गये सर्वे में या तो ये मतदाता चले गये हैं, इनमें से कुछ मर चुके हैं और अधिकांश के नाम डबल होने के कारण शु(िकरण किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि मीरापुर सीट पर उपचुनाव के लिए मीरापुर विधानसभा को छह जोन और 33 सैक्टरों में विभाजित करते हुए 6 जौनल मजिस्टेªट एवं 33 सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किये गये हैं। इसके अलावा यहां पर 9 उड़न दस्ता टीम एवं 9 स्थेतिक निगरानी टीम लगाई गई है। उप निर्वाचन में 1 वीडियो अवलोकन टीम, 3 वीडियो निगरानी टीम, 1 सहायक व्यय प्रेक्षक तथा 1 व्यय लेखा टीम नियुक्त की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई