मुजफ्फरनगर में जुटेंगे अंतराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में एक बार फिर से टेनिस की धूम मचने को तैयार है। सर्विसेज क्लब के विश्व प्रसिद्ध ग्रास कोर्ट पर शनिवार से डा. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स 400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इस शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा शनिवार सुबह दस बजे करेंगे। डेढ़ लाख रूपये प्राइस मनी वाला यह टूर्नामेंट इस बार सात दिनों तक आयोजित किया जायेगा, इससे पहले पांच दिनों तक इसका आयोजन होता था। इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ जापान, फ्रांस और इजराइल के साथ ही कई मुस्लिम देशों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। सर्विसेज क्लब के प्रांगण में डा. सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स 400 पाइंट टेनिस टूर्नामेंट के संबंध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जहां अमित प्रकाश टूर्नामेंट डायरेक्टर, विजय वर्मा टूर्नामेंट सचिव, डा देवेंद्र मलिक, डा. मनोज काबरा, डा. जे एस तोमर अध्यक्ष रिसेप्शन समिति मौजूद रहे। अमित प्रकाश व विजय वर्मा ने बताया कि यह दसवां अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है, जिसमें लगभग 180 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें लगभग 160 पुरुष खिलाड़ी व 20 महिला खिलाड़ी हैं, टूर्नामेंट में जापान, फ्रांस, यूएई, इजरायल आदि देश से भी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के टेनिस ग्रास कोर्ट पूरे हिंदुस्तान में बहुत मशहूर हैं, भारतवर्ष में कुल चार या पांच जगह ही ऐसी हैं, जहां पर इस स्तर के ग्रास कोर्ट मेंटेन किया जा रहे हैं, उसमें से मुजफ्फरनगर का नाम शामिल होना हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। इस टूर्नामेंट में टूर्नामेंट कमेटी ने सभी खिलाड़ियों को सुबह का नाश्ता, लंच और शाम की चाय के साथ ही साथ 150000 रुपए प्राइस मनी व सभी खिलाड़ियों को ट्राफी देने का भी निर्णय लिया। इस टूर्नामेंट को आयोजित करने का मुख्य कारण यह है कि शहर के युवा टेनिस के प्रति जागरूक हांे और इस खेल को अपनाकर अपना उज्जवल भविष्य बनाएं और स्टडी यह भी बताती है कि टेनिस ही एक ऐसा खेल है जो की विश्व में सबसे फेमस है और स्वास्थ्य के हिसाब से भी 90 साल तक के लोग इस खेल को आराम से खेल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal