पालिका कूड़े से कमाई करने की दिशा में बढ़ेगी अब आगे

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् की ओर से अब कूड़े से कमाई करने की दिशा में कार्य योजना अंतिम दौर की ओर है। इसके तहत पालिका क्षेत्र से हर दिन निकलने वाले कूड़े की छंटनी कराने के बाद में शेष बचे कूड़े का निस्तारण होगा और उससे निकलने वाली तमाम उपयोगी चीजें बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित होगी। इसके लिए एमआरएफ सेंटर को सोलिड वेस्ट ट्रांसफर सेंटर के रूप में विकसित कर, इसे ठेके पर संचालित कराने के साथ कूड़े से होने वाली कमाई में से आधी कमाई ठेकेदार फर्म पालिका को अदा करेंगी।
पालिका शहर को कूड़ा व गंदगी से निजात दिलाने की दिशा में काम कर रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा इसके लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था को सुचारू बनाने को नई दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एण्ड फेसिलिटी प्रा. लि. के साथ करार करते हुए कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू है। जिसके तहत शहर में गन्दगी से मुक्ति के साथ कूड़ा डलावघरों की समस्या से जनता को निजात मिली और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था में सुधार हुआ। इस कड़ी में चेयरपर्सन ने शहर के कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की योजना पर काम करने के साथ 13 कूड़ा डलावघर बंद करा चुकी हैं। इस कड़ी के दूसरे चरण में अब कूड़े से कमाई करने की योजना पर काम शुरू किया है। पालिका द्वारा इसके लिए रुड़की चुंगी के पास एमआरएफ सेंटर बनवाया है, जिसे जल्द चालू कराने की कवायद जारी हंै, इसमें भवन निर्माण के बाद मशीनरी स्थापित कराने की कार्यवाही चल रही है। इसके लिए टैंडर हो गया था, जिसमें 16 लाख 97 हजार 600 रुपये लागत से चार मशीनें स्थापित करने के लिए ठेकेदार फर्म ने काम शुरू कर दिया है। करीब एक माह में इन मशीनों की स्थापना के साथ इनकी रनिंग कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। इसके बाद एमआरएफ सेंटर को ठेके पर सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन का कार्य प्रारंभ होगा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हम शहर से निकलने वाले कूड़े को पालिका की आय बढ़ाने का स्रोत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसमें एमआरएफ सेंटर को ठेके पर देकर सोलिड वेस्ट सेग्रीकेशन कार्य कराकर कूड़े का निस्तारण कराने के साथ ही इससे निकलने वाली उपयोगी चीजों को बेचा जायेगा। यह योजना सही साबित हुई तो आने वाले दिनों में शहर में कूड़ा गंदगी नजर नहीं आयेगी। इसका उचित निस्तारण होने के साथ कूड़े से पालिका की आय में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई