सत्यवीर प्रजापति ने साथियों समेत समाजवादी पार्टी को कहा बाय-बाय

Share :

मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर सिंह प्रजापति ने अपने दर्जनों साथियों के साथ सोमवार को महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी को अलविदा कह दिया। सत्यवीर सिंह प्रजापति ने यह कदम बीते दिनों गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में प्रजापति समाज के ऊपर हुए लाठी चार्ज में महिला पुरुषों और बुजुर्गों के साथ हुई बर्बरता पूर्ण घटना पर समाजवादी के शीर्ष नेतृत्व से स्थानीय स्तर तक किसी भी जिला अध्यक्ष नगर अध्यक्ष अथवा लोकसभा प्रत्याशी ने इस घटना की निंदा की और न ही सरकार पर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे में समाज के सम्मान की खातिर उनका समाजवादी पार्टी में बने रहना किसी भी स्तर पर सही नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि भविष्य में जो भी राजनीतिक दल पिछड़ों की बात करेगा प्रजापति समाज उसी राजनीतिक दल के साथ खड़ा होगा और उसके पक्ष में ही अपने अधिकार का प्रयोग करेगा । उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार की भी कड़ी निंदा करते हुए समाज को कोई हिस्सेदारी न मिलने पर दुख व्यक्त किया उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर प्रजापति समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं तो इस बार वोट भी नहीं । वार्ता के दौरान मुख्य रूप से श्याम पाल प्रजापति, मदनलाल, सचिन प्रजापति, सुशील प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, सचिन प्रजापति, संजीव प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, महेश प्रजापति, सोनू प्रजापति, वेदपाल प्रजापति, नरेंद्र प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, कृष्ण पाल प्रजापति, मनीष प्रजापति एड, राजपाल प्रजापति, राजाराम प्रजापति, इलमचंद्र प्रजापति, गौतम प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, मनोज प्रजापति आदि ने सामूहिक रूप से समाजवादी पार्टी से अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजते हुए इस बार घर बैठने का ऐलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal