शिक्षक कर्मचारियों ने भरी हुंकार बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर के विभिन्न विभागों के संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में पुरानी पेंशन बहाली हेतु आगामी कार्य योजना बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक यशपाल सिंह ने और संचालन डॉ राहुल कुशवाहा ने किया।

जैसा कि पूर्व विदित है कि केंद्र में 01 जनवरी 2004 और उत्तर प्रदेश में 01 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी अपने भविष्य को लेकर अत्यंत चिंतित हैं और कई वर्षों से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की माँग करते आ रहे हैं। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु और आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों के संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सभी की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकजुट होकर प्रयास करने का निर्णय लिया गया है।
शीघ्र ही एक बड़े कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी ताकि सरकार के कानों तक कर्मचारी वर्ग की पीड़ा पहुंच सके और सरकार को कर्मचारियों की ताकत का एहसास भी हो सके।
अपने अध्यक्षीय भाषण में यशपाल सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन पाने के लिए सभी विभागों के शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सक्रिय और एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
राहुल कुशवाहा ने सभी संगठनों का आह्वान किया और कहा कि हम अपना नाम प्रयास करने वालों में शामिल कराएंगे ना कि निष्क्रिय बैठकर इंतजार करने वालों में।
बैठक को अटेवा के जिलाध्यक्ष प्रीत वर्धन शर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विजय त्यागी, यूटा के जिलाध्यक्ष राम रतन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बालियान, राजकीय शिक्षक संघ की जिला महामंत्री सुचित्रा सैनी, वाणिज्य कर विभाग से अनिल कुमार, स्वास्थ्य विभाग से विशाल भारद्वाज, नगर पालिका से आकाशदीप, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अरविंद मलिक, संजीव जावला, शालिनी सिंह, अंजलि गर्ग तेजपाल सिंह अमित शर्मा संतोष सिंह अक्षय कुमार योगेश भंडारी ने संबोधित किया और अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal