डीएस पब्लिक स्कूल ने किया भगवान वाल्मीकि को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा तथा स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को भगवान वाल्मीकि के विषय में विस्तार से बताते हुए बताया कि भगवान वाल्मीकि को आदि कवि कहते है। संस्कृत के प्रथम महाकाव्य एवं पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि ने की थी।
भगवान वाल्मीकि को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ऐसी भी कथाएं हैं कि महाभारत काल में द्रोपदी के यज्ञ को संपूर्ण करने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने शंख ध्वनि को भगवान वाल्मीकि को ही आमंत्रित किया था। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने भगवान वाल्मीकि को नमन करते हुए कहा कि क्रोंच पक्षी के जोड़े में से शिकारी द्वारा एक पक्षी का वध किए जाने से इनका हृदय इतना आहत हो गया कि उसमें स्वत ही संस्कृत का आदि श्लोक फूट पड़ा था। भगवान वाल्मीकि ने रामायण की रचना करके प्रभु श्री राम के यश का गुणगान तो किया ही साथ ही ईश्वर की बनाई हुई संपूर्ण सृष्टि से प्रेम करने का संदेश दिया। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी महत्ता का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि की शिक्षाएं सभी के लिए है। संपूर्ण ईश्वरीय सृष्टि से प्रेम करने का उनका संदेश हम सभी के लिए अनुकरणीय हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई