कीटनाशक दुकान पर मिला अवैध रसायन, पांच पेटी सील

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की पहल पर किसानों को लाभान्वित किए जाने की दिशा में अधिकारी हर संभव बेहतर उपाय करने में जुअ‍े हैं। ऐसे में जनपद में लगातार मिल रही अवैध रसायन बिक्री होने की शिकायत पर गुरूवार को कृषि रक्षा विभाग की टीम ने कुटेसरा में कीटनाशक दुकान पर छापेमारी की। छापामार टीम ने इस बीच में कीटनाशक रसायन के दो नमूने लेते हुए पांच पेटी को सील कर दिया। वहीं उक्त दोनों जब्त किए गए नमूनों को जांच के लिए लैब में भेज दिया। इस दौरान अभियान की सूचना पर टीम को क्षेत्र में जहां तीन दुकान बंद और दो दुकानों पर अभिलेख अधूरे मिले। टीम ने छह दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए इन तमाम दुकानदारों से जवाब तल्ब किया है।
गुरूवार को कृषि रक्षा विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में स्थित कई कीटनाशक दुकानों पर अवैध रसायन की बिक्री धडल्ले से हो रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस शिकायत पर प्रावेधिक सहायक ग्रुप ए एवं कीटनाशक निरीक्षक आनंदवीर सिंह और कीटनाशक प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने टीम के साथ त्यागी ट्रेडिंग कम्पनी कुटेसरा पर छापेमारी की। टीम को इस दौरान दुकान पर जहां एक ओर अवैध कीटनाशक रसायन रखा मिला। टीम ने उक्त रसायन के दो नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच कराने के लिए भेज दिए। वहीं पांच पेटी को सील कर दिया गया। टीम ने इस दौरान अभिलेख अधूरे होने पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दिया। इसके बाद विभाग की टीम ने कुटेसरा में स्थित पारस फर्टिलाइजर, एग्री जंक्शन और कृषि प्रगति केन्द्र कुटेसरा पर छापेमारी की। टीम को उक्त सभी दुकानों के अभिलेख अधूरे मिले। विभागीय टीम ने उनको भी कारण बताओ नोटिस दिए हैं। इसके अलावा तीन दुकानदार क्षेत्र में छापेमारी की सूचना मिलने पर अपनी दुकान बंद कर वहां से फरार हो गए। जिसमें से दो दुकानों पर बोर्ड भी नहीं लगा हुआ था। छापामार टीम ने इनको भी नोटिस जारी करते हुए जबाब मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई