हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने छेड़ी मुहिम, अपना त्यौहार-अपनों को रोजगार का दिया नारा

Share :

मुजफ्फरनगर। त्यौहारी सीजन के बीच जिले में खरीदारी की दस्तक के साथ तमाम बाजार गुलजार होने लगे हैं, वहीं घरों से दफ्तरों तक हर ओर साफ सफाई के साथ में खरीददारी का दौर शुरू हो चुका है। लव जिहाद जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच में करवा चौथ से पूर्व हिंदूवादी संगठनों ने एक खास पहल करते हुए अपना त्यौहार, अपनों को रोजगार नारे के साथ शहर में पम्पलेट के सहारे जागरुकता अभियान चलाया है। इसके तहत घर-घर पम्पलेट बांटे जाने के साथ जिहादियों पर प्रहार करने के लिए हिन्दू संगठनों ने तमाम लोगों से आह्वान किया है कि अपनों से सामान खरीदने के साथ करवा चौथ समेत त्यौहारों पर मेहंदी हिन्दू बहनों से लगवाने की अपील भी की गई है। इसके लिए हिन्दूवादी संगठनों ने शहर में 13 स्थानों पर दो दिवसीय विशेष मेहंदी कैम्प का आयोजन करते हुए इनमें मेहंदी लगाने वाली बहनों से आधार कार्ड साथ लाने की अपील की गई है।
विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत सह गौ रक्षा प्रमुख ललित माहेश्वरी ने बताया कि इन त्यौहारों पर मेहंदी लगाने के लिए समुदाय विशेष के युवकों के शामिल रहने से पूर्व में कई मामले सामने आए हैं। इसी मेहंदी जिहाद के सहारे लव जिहाद की मुहिम को अंजाम दिया जा रहा है और करवा चौथ या दूसरे त्यौहारों पर मेहंदी लगाने के नाम पर नाम बदलकर दूसरे वर्ग विशेष के युवक हिन्दू समाज की बहू-बेटियों का बरगलाने का काम करते हैं। लव जिहाद पनपने की ऐसी संभावनाओं को ही खत्म करने के उद्देश्य से इस बार हमने करवा चौथ पर विशेष मेहंदी कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 18 व 19 अक्टूबर को नगर में शिवचौक गोल मार्किट, बड़ी धर्मशाला नई मंडी, श्री आदर्श रामलीला भवन पटेलनगर, श्री श्यामा श्याम मंदिर गांधीनगर, भारत माता नर्सिंग होम पचैंडा रोड, लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी कालोनी, प्राइमरी विद्यालय चुंगी नम्बर दो, साकेत कालोनी, आर्य समाज मंदिर डीएवी कॉलेज और नुमाइश कैम्प सहित कुल 13 स्थानों पर विशेष मेहंदी कैम्प का आयोजन किया गया। 18 अक्टूबर को दोपहर में साढ़े 12 बजे इन कैम्पों का शुभारंभ होगा। बड़ी धर्मशाला और शिव चौक कैम्प का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई