मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अशोक बालियान, चेयरमैन पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के बायो गैस प्लांट में हुए हत्याकांड को अत्यंत दुखद और गंभीर बताया है। उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा है कि जानकारी के अनुसार घटना से पहले दोनों अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर संभावित हमलावर की शिकायत की थी और अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी व्यक्त की थी।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में केवल औपचारिक जांच पर्याप्त नहीं होती, बल्कि संभावित खतरों का तत्काल “थ्रेट असेसमेंट” कर आवश्यक निवारक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रकार की गंभीर शिकायतों के मामलों में की गई समस्त कार्रवाई का डिजिटल रिकॉर्ड भी रखा जाना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किस अधिकारी ने किस स्तर पर क्या कार्रवाई की और किसकी क्या जिम्मेदारी थी। श्री बालियान ने कहा कि समय पर की गई प्रभावी कार्रवाई कई बार गंभीर अपराधों को होने से पहले ही रोक सकती है, इसलिए प्रशासन को ऐसी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेकर त्वरित और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






