जनसुनवाई में 70 शिकायतें दर्ज, 38 का मौके पर समाधान

Share :

हरिद्वार(रिपोर्टर)। जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 70 शिकायतें और समस्याएं दर्ज की गईं, जिनमें से 38 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत आपूर्ति, राशन वितरण, अतिक्रमण, पेयजल, सड़क निर्माण और सिंचाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
ग्राम पंचायत भारापुर की प्रधान कविता रानी ने बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि फीडर भारापुर बिजलीघर के लाइनमैन का व्यवहार क्षेत्र की जनता के प्रति ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्या आने पर लाइनमैन फोन तक नहीं उठाता, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। ग्राम प्रधान ने संबंधित लाइनमैन को हटाकर किसी अन्य कर्मी की तैनाती करने की मांग की। वहीं रुड़की तहसील क्षेत्र के रणसुरा गांव निवासी अनीस अहमद, हसन और इमरान ने गांव के पास स्थित जोहड़ और नाले पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार जोहड़ खाता संख्या 39 खसरा संख्या 19 और खाता संख्या 34 खसरा संख्या 26 में दर्ज है, जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसके कारण गांव का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है और लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जोहड़ और नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। ग्राम टंडाटीरा बंजारा निवासी ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके गांव में स्वामित्व योजना के अंतर्गत खतौनी तैयार की गई है, लेकिन उनके आवासीय भवन का नाम उसमें दर्ज नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन से नई खतौनी जारी कर नाम दर्ज करने की मांग की। रावली महदूद कॉलोनी के क्षेत्रवासियों ने सामूहिक आवेदन देकर बताया कि सिडकुल हाईवे से सुरेश सैनी के मकान से लेकर सदानंद बैठा के मकान तक कच्चा रास्ता होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। बरसात में यह रास्ता और भी खराब हो जाता है। उन्होंने यहां पक्की सड़क निर्माण की मांग की।
मूलदासपुर उर्फ माजरा, रुड़की निवासी सुमित सैनी ने सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल नंबर आरजी-06 की मोटर 28 फरवरी से खराब होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि मोटर खराब होने से किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है और फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। शिवकुमार पुत्र नेपाल सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि मीटर रीडर गलत रीडिंग दर्ज कर रहे हैं, जिसके कारण अत्यधिक बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है, वहां अधिकारी मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली प्रत्येक शिकायत प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है और उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की। समीक्षा में सामने आया कि हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार सीएम हेल्पलाइन के एल-1 स्तर पर 401 तथा एल-2 स्तर पर 117 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए और शिकायतकर्ताओं से फोन के माध्यम से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार, परियोजना निदेशक उरेडा वाई.एस. बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal