मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा-कपिल देव

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) । प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें मुजफ्फरनगर आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द ही मुजफ्फरनगर आने की सहमति प्रदान की। मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे के दौरान मुजफ्फरनगर में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। इस रोजगार मेले के माध्यम से जिले के हजारों युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगे जानकारी दी कि मुख्यमंत्री मोरना शुगर मिल के विस्तारीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। इस परियोजना से क्षेत्र के गन्ना किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उनका मुजफ्फरनगर दौरा जिले के विकास, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू की जाएंगी और जिले के लोग उनके स्वागत के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal