अग्रसेन जयंती पर बच्चों द्वारा दी नृत्य प्रस्तुति की हुई सराहना

Share :

मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन स्मारक ट्रस्ट मुजफ्फरनगर द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर संपन्न कार्यक्रम में पीआर पब्लिक स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें वैश्य रत्न सम्मान से नवाजा गया। वहीं डायरेक्टर अनघ सिंघल एवं प्रधानाचार्या मानसी सिंघल को विशेष रूप से सम्मानित किया। कार्यक्रम न केवल सफल अपितु छात्रों की प्रतिभा एवं संस्कृति के प्रति जुड़ाव का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित आभार समारोह में वैश्य सभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल एवं अचिन कंसल मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल ने समारोह में आए सभी गणमान्य अतिथियों का पटका पहना स्वागत किया। अध्यक्ष सत्य प्रकाश मित्तल ने अग्रसेन जयंती पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी प्रस्तुति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के द्वारा ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना न केवल व्यक्तित्व का विकास करता है, अपितु उन्हें अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़े रहने का अवसर भी प्रदान करता है। समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्म विश्वास व सृजनशीलता का भी विकास होता है। प्रबंधक अशोक सिंघल ने अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पीआर पब्लिक स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। अंत में प्रबंधक महोदय एवं डायरेक्टर ने सम्मान के प्रतीक स्वरूप विद्यालय के पेंटिंग विभाग के बच्चों द्वारा बनाई सुंदर पेंटिंग्स अतिथियों को भेंट की। कार्यक्रम का संचालन मिस राखी ने किया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों दिव्या शर्मा, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, प्रज्ञा सिंधी, वैशाली त्यागी और अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार वर्ष पूर्व हाईवे पर दुर्घटना में घायल होने के बाद से बीमार चल रहे बीएसएफ जवान का निधन, किया अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के मोरना ब्लॉक के गांव गंगदासपुर निवासी बीएसएफ के जवान 38 वर्षीय मन्दीप विकल उर्फ मोनू की चार वर्ष पूर्व छपार क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना में लगी गंभीर चोट के बाद से लगातार उपचाररत रहने के दौरान मृत्यु हो गई। बीएसएफ जवानों की टोली की उपस्थिति में शनिवार को पूर्ण

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन, इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान में आयुष विभाग के निर्देशन में किया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत 15 दिवसीय योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व

जीआरपी ने दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर हत्या कर योगा एक्सप्रेस से सफर कर रहे आठ हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पुरानी दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढने के दौरान हुई कहासुनी पर दिल्ली मेट्रो के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या करने वाले आठ आरोपियों को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर जीआरपी ने योगा एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को जीआरपी दिल्ली के हवाले कर दिया गया। वारदात

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और बीते 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा

दस्तावेज लेखकों के धरने को व्यापारिक संगठनों का समर्थन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर तहसील परिसर में पिछले पांच दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे दस्तावेज लेखकों के समर्थन में शनिवार को व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की कार्यकारिणी घोषित, बृजमोहन तीसरी बार बने अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को मुजफ्फरनगर नगरपालिका परिषद सभागार में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की शाखा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं एवं निकट समय में पालिका सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के समस्त देयकों एवं उनके आवश्यक पत्रालेख समय से तैयार किये जाने के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal