डीएस पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राधिकरण सचिव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रितेश सचदेवा और सोशल एक्टिविस्ट बीना शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह, पैरा लीगल वॉलंटर गौरव मलिक ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विषय संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम में सृष्टि सिंह काउंसलर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन, धनी राम विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शालू सिंह एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट मौजूद रही। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने मुख्य अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग हेड कांस्टेबल अमर जीत सिंह ने बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी देते हुए साइबर ठगों द्वारा अपनाया जा रहे तरीकों के विषय में बताते हुए किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर उसके समाधान को विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की भी अपील की। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार ने छात्राओं को मानव तस्करी की जानकारी देते हुए ऐसी परिस्थितियों का सामना करने की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने आपातकालीन सेवा नं. 112, वीमेन हेल्पलाइन नं. 1090 के विषय में भी समझाया। कार्यक्रम में सोशल एक्टिविस्ट बीना शर्मा ने छात्राओं को इस बीच शारीरिक शोषण, छेड़खानी आदि के विषय में बताते हुए उन्हें आत्मरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी अप्रिय घटना होने पर उसकी जानकारी अपने माता-पिता के साथ साझा करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रितेश सचदेवा ने छात्राओं को विधिक सेवाओं के विषय में समझाया। उन्होंने छात्राओं को सामाजिक सुरक्षा, साइबर क्राइम, धोखाधड़ी एवं आत्मरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से समझाते हुए उन्हें इन मुद्दों से जुड़ी हुई विधिक जानकारियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal