आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने किया कलेक्ट्रेट घेराव, धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने बुधवार को गांधी जयंती पर अहिंसात्मक आंदोलन के माध्यम से एक बार फिर शासन-प्रशासन को चेताने का काम किया। इस बीच आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं कलेक्ट्रेट में पहुंची और धरना देते हुए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी किए जाने के साथ अन्य लंबित मांगों को पूर्ण करने के लिए यूपी ेके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में धरने पर पहुंची आंगनबाड़ी कर्मचारियों के धरने की अध्यक्षता गीता शुक्ला व संचालन ममता ने किया। धरने पर अपने विचार रखते हुए ममता, बबीता, मधु बाला, प्रतिभा त्यागी, पूनम चौधरी व जिला संरक्षक अजब सिंह ने स्पष्ट चेताया कि यदि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी किए जाने का क्रम नहीं थमा तो अपने हक और सम्मान की खातिर कर्मचारी हर आंदोलन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने महिलाओं की एकजुटता पर जोर देते हुए सरकार से कोर्ट के आदेश पर ग्रेज्यूटी व न्यूनतम मजदूरी 680 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाने की मांग की। इस दौरान राजवती, संगीता, मुकेश, रेखा, सुनीता, वर्षा, सविता, मंजू, रीता, मीना, सुषमा, रमन, रजनी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal