गणपति महोत्सव की घरों से मंदिरों तक रही धूम

Share :

मुजफ्फरनगर। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच भगवान श्री गणेश जन्मोत्सव के छठे दिन देश भर के साथ नई मंडी स्थित श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर प्रांगण में विराजे गणपति जी महाराज को 1108 कनेर के फूलों से पं. भास्कर आचार्य ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी श्री गणपति महोत्सव की गुरूवार को धूम रही।
श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में प्रात: बेला में श्री गणपति महाराज की पं. भास्कर आचार्य के सानिध्य में उद्यमी भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चचा जेपी गोयल, रजत गोयल आदि ने पूजा अर्चना कराते हुए मंत्रोच्चार के साथ 1008 कनेर के फूल चढ़ाए। वहीं भगत सिंह रोड पंचमुखी स्थित श्री तुलसा मंदिर में पं. हेमंत शास्त्री व जितेन्द्र कुमार, कमल तलवार, प्रियांक सिंघल, सतेन्द्र गोयल, प्रवीण गोयल, पंकज नामदेव, सुशील शर्मा आदि ने भगवान गणेश को नारियल भेंट करते हुए पूजा अर्चना व पूर्ण आहूति कर भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस बीच प्रसाद ग्रहण किया। वहीं दूसरी ओर केशवपुरी के नानूपुरी स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में 44वें गणेश जन्मोत्सव पर पंडित कृष्ण भारद्वाज के सानिध्य में त्रिलोक चंद खन्ना, चंद्रभान खन्ना, अजय पाल, अक्षय मुनि त्यागी, पं. जानकी पंत, अजय पाठक, अनिल मेहता आदि ने पूजा के साथ प्रसाद वितरित किया। इसी के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में श्री गणेश भक्तों द्वारा अपने परों पर विराजमान भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया तथा कीर्तन भजन आदि किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal