सड़कों पर उतरे एआरटीओ, मचा हडकंप

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के बीच ऐसे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की दिशा में सघन चैकिंग अभियान चलाया, जो सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ हादसों के कारण बन रहे हैं। गुरूवार को इस कड़ी में एआरटीओ सुशील मिश्रा ने विभिन्न मार्गों पर अपनी टीमों के साथ सघन चेकिंग अभियान के बूते तमाम ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए दर्जनों वाहनों पर कार्रवाई करते हुए करीब 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ एक टाटा मैजिक गाड़ी को सीज भी कराया।
शासन के निर्देशों पर चलाए ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध छेड़े अभियान को सार्थक एवं प्रभावी रूप देने की दिशा में शुरू पहल पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने जिले में विभिन्न मार्गों पर अपनी टीम के साथ में चैकिंग अभियान चलाया। टीम ने इस बीच सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए एक दर्जन वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ उनके चालान काटे और करीब 8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ के सख्त रूख से जहां ओवरलोड वाहन चालकों व इसमें संलिप्त लोगों में अफरातफरी मची रही। वहीं इस अभियान के चलते विभिन्न मार्गों पर बड़े वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों को मार्गों के किनारे खड़ा कर इधर-उधर हो गए। वाहन चालक एआरटीओ विभाग द्वारा की गई कार्रवाई व इस अभियान के समाप्त होने की जानकारी लेते दिखाई दिए। एआरटीओ सुशील मिश्रा ने चेतावनी दी कि जनपद में मोटर वाहन अधिनियम के खिलाफ कोई भी वाहन मार्ग पर मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोड वाहनों को किसी सूरत में मार्गों पर नहीं चलने दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में चले अभियान के दौरान करीब एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों की जांच के बाद उन पर जुर्माना भी लगाया गया, वहीं एक मैजिक गाडी को सीज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई