मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बीच विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर पवन अग्रवाल ने भरतिया कालोनी नई मंडी के प्रकरण में बताया कि इस मामले में बिजली चोरी होने पर संबंधित लाइनमैन के खिलाफ एक्सईएन टाउनहाल डीसी शर्मा द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इसके साथ ही बिजली चोरी के लिए मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। वहीं नियमों की अनदेखी कर कनेक्शन स्वीकृत करने के लिए उन्होंने एक्सईएन टाउनहाल को जांच के निर्देश दिये हैं, उनकी रिपोर्ट आने पर उसमें दिए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
उधर, नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम एक्सईएन टाउनहाल डीसी शर्मा ने विद्युत कनेक् शन मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए लाइनमैन को सस्पैंड कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच पूरी कर रिपोर्ट चीफ को सौंपने के बाद अन्य पर कार्रवाई होने की बात भी स्वीकार की।

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त






