टैक्स बार एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन, समस्या निदान की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोडा के नेतृत्व में मंगलवार को सिटी सैन्टर स्थित जीएसटी आफिस में दर्जनों अधिवक्ताओं ने व्यापारियों के जीएसटी पंजीयन में हो रही तमाम समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन और घेराव के बीच एसी सेक्टर 6 अमरीश कुमार ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुना।
टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके अरोडा ने कहा कि एक तरफ तो सरकार पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित करती है, वहीं इसके विपरीत जीएसटी अधिकारी पंजीयन को लंबे समय तक अटका कर रखते हैं, जिसके कारण व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने ने समस्या आती है तथा अधिवक्ताओं को भी समस्या आती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लंबित पंजीयन जीएसटी नियमानुसार जल्द से जल्द देने का कार्य किया जाना चाहिए, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी होती रहे तथा व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने में कोई समस्या न हो। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के अन्दर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो टैक्स बार एसोसिऐशन आगे आन्दोलन करेगी। इस दौरान मुख्य रूप से संघ महासचिव राज कुमार शर्मा, लक्ष्मण सिंह, सलील वत्स, ब्रज मोहन, अभिलाश कुमार, प्रशांत कुमार, शहजाद आलम, राजीव गुप्ता, रवि शंकर अग्रवाल, नमन मित्तल, अंकुर मेनी, दीपक शर्मा, नीरज पाल, सादिक, विकास कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई