श्री गणपति महाराज की पूजा अर्चना कर लगाया भोग

Share :

मुजफ्फरनगर। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच मंगलवार को चौथे दिन विघ्नविनाशक भगवान गणपति महाराज की पूजा अर्चना के साथ भरतिया कालोनी स्थित श्रीगणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से श्रीगणेश जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में कार्यक्रमों के बीच मंगलवार को पं. भास्कर आचार्य के सानिध्य में 1108 इलायची का भोग लगाते हुए घर परिवार व विश्व शांति के लिए पूजा अर्चना की। इस बीच उद्यमी भीम कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जेपी गोयल, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेन्द्र रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शुभम तायल, अंकित अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग, यश गर्ग आदि उपस्थित रहे।
उधर, श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति नई मंडी में भी 18वां श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धर्मशाला में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में गणेश जन्मोत्सव पर मनोज धावन आर्ट ग्रुप रुड़की की ओर से श्री गणेश वंदना और बाहुबली हनुमान जी की विशेष प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। धार्मिक अनुष्ठान पं. अवध राज आचार्य के सानिध्य में चल रहा है। आज की वंदना में दीप प्रज्ज्वलित अनिल गोयल, अजय गुप्ता, सुरेंद्र गर्ग, रीना अग्रवाल, कमल किशोर गोयल, हर्ष वर्धन जैन अर्चना साड़ी वाले, तेजवीर सिंह मलिक, विकास पाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे। इस दौरान समिति अध्यक्ष रामपाल तायल, संजय गर्ग, समकित जैन, नितिन गोयल, पंकज सिंघल, देशपाल, सुनील अग्रवाल, नरेश गुप्ता, देवेंद्र बंसल, भारत भूषण अरोरा, विपिन पाल, विजय सैनी, दिनेश पाल, संजय अग्रवाल आदि का सहयोग रहा। इसके साथ मेरठ रोड पैट्रोल पंप वाली गली स्थित मंदिर में श्री गणपति जन्मोत्सव के बीच पूजा अर्चना के साथ धार्मिक आयोजन की धूम रही। वहीं घरों व अन्य मंदिरों में भी गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के बीच गणेश उत्सव की धूम दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई