राष्ट्रीय खेल दिवस पर सनातन धर्म कॉलेज में टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सनातन धर्म कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को चार समूहों में विभाजित किया गया। प्रथम मुकाबला शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी के विद्यार्थियों के बीच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए एनसीसी के विद्यार्थियों ने विजय प्राप्त की। दूसरा मुकाबला बी.ए. की छात्राओं और छात्रों के बीच आयोजित किया गया, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद बी.ए. के छात्रों ने विजय प्राप्त की।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर पुंडीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलों में भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन और खेलों के प्रति उनका समर्पण सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में डॉ. अंशुल शर्मा, विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा विभाग (एस.एफ.सी.), डॉ. नागेंद्र, डॉ. संदीप, डॉ. कर्मजीत कौर, डॉ. नितिन, डॉ. चंद्रमणि एवं डॉ. परनाव शर्मा सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें मेजर ध्यानचंद जी के खेल जीवन और उनके समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यार्थियों ने खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal