मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर की प्रबंध समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन शरद कपूर ने किया और अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा ने की बैठक में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी गई की इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आगामी 4 सितंबर को शनि धाम मंदिर के प्रांगण को पूरी तरह फूलों और सजावट से सुसज्जित किया जाएगा जहां दिन भर भक्तों का आना-जाना लगा रहेगा वहीं शाम के समय एक धार्मिक संध्या धार्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया जा रहा है। यह धार्मिक भजन संध्या एक शाम कान्हा के नाम से होगी जिसे एक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए शरद कपूर ने बताया कि साइन 7:00 बजे से 12:00 तक यह भजन संध्या चलेगी इसमें नृत्य नाटिकाएं गीत धार्मिक भजन आदि प्रस्तुत किए जाएंगे और कई झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी इसमें बाहर के कलाकार आमंत्रित किया जा रहे हैं उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर प्रांगण में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को पंडित केशवानंद सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार पंडित संतोष मिश्रा पंडित शिव मिश्रा द्वारा संपादित किया जाएगा बैठक में नरेंद्र पवार संदीप एवं अन्य सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे।।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें






