एम.जी. पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलों एवं शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए फिट इंडिया प्रोग्राम से जुड़ने को प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और ‘फिट शरीर, एकाग्र मन, मजबूत देश का संदेश दिया।
प्रधानाचार्या मोनिगा गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा योग एवं प्राणायाम की सुंदर प्रस्तुति के साथ हुई। छात्राओं ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुति ने सभीें को नियमित रूप से योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। योग प्रदर्शन के माध्यम से प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया अभियान का संदेश भी दिया गया।
इसके साथ ही विद्यालय के छात्रों ने बॉक्सिंग बाउट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने बॉक्सिंग के विभिन्न कौशल एवं तकनीकों का प्रदर्शन करते हुए खेलों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और शारीरिक फिटनेस के महत्व को दर्शाया। बॉक्सिंग प्रदर्शन ने उपस्थित विद्यार्थियों में खेलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का उत्साह पैदा किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के बीच बासकेट बॉल मैच का भी आयोजन किया गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ मैच का आनंद लिया और अपने साथियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ और एकाग्र मन का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे प्रतिदिन कुछ समय खेल, योग या व्यायाम के लिए अवश्य निकालें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर स्वयं के साथ-साथ देश को भी मजबूत बनाने में योगदान दें। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal