हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम निवासी महिला ने बच्चों की साइकिल चोरी कर लिए जाने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सुरागरसी करते हुए धनपुरा निवासी विकास पुत्र सुशील व अंकित पुत्र विरेन्द्र कृष्णा एम्कलेव जगजीतपुर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई साइकिल बरामद कर ली। पुलिस टीम में एएसआई ललित मोहन, हेडकांस्टेबल प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल रघुवीर सिंह व भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि






