मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और शिकायतकर्ता की ओर से सीनियर टैक्स अधिवक्ता अमित गर्ग ने जोरदार पैरवी की।
सनातन धर्म सभा की ओर से प्रस्तुत किए सभी दस्तावेजों के आधार पर वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल ने शिकायतों को मनगढ़ंत और निराधार बताया और कहा कि सभा अपने समस्त कार्य निर्धारित नियमों के अनुसार पूर्ण ईमानदारी से करती है। सुनवाई के दौरान सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल को पुख्ता सबूत पेश करने के लिए एक और मौका दिया है। इससे पहले सनातन धर्म सभा के अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि सभा के चुनाव सनातन धर्म सभा की नियमावली के अनुसार ही सौ फीसदी निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे।
बता दें, सनातन धर्म सभा भवन शहर को बीते दिनों नगर क्षेत्र के बाग केशोदास निवासी अनुराग अग्रवाल की शिकायत पर सनातन धर्म सभा के वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल ने ने सहायक रजिस्टार फमर्स, सोसाइटीज तथा चिट्स सहारनपुर मंडल को बताया कि सिर्फ एक आदमी की शिकायत पर बिना कोई सनातन धर्म सभा भवन के पदाधिकारियों का जवाब लिये कालातित घोषित कर दिया गया। संस्था को सुनवाई का कोई मौका नहीं दिया गया था। सनातन धर्म सभा भवन के पदाधिकारियों की आपत्ति पर रजिस्टार की ओर से बाद में शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल को नोटिस भेजकर सनातन धर्म सभा भवन पर लगाये गये आरोपों के ठोस सबूत मांगे गये, जिन्हें शिकायतकर्ता अनुराग अग्रवाल द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जाने पर एक ओर मौका दिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पिछले लगभग 23 वर्षों में हुए नए सदस्यता आवंटन एवं नामांतरण से प्राप्त धनराशि का समुचित लेखा-जोखा संस्था के आय-व्यय विवरण अथवा बैलेंस शीट में परिलक्षित नहीं हो रहा है।

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे
हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम






