मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सीएमओ को भी रिपोर्ट की आख्या प्रेषित की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी गर्भवती पत्नी सोनिया को प्रसव पीड़ा होने पर वह ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में स्थित एक नर्सिंग होम पर सोनिया उर्फ सोनी को लेकर आये। जहां उन्होंने महिला चिकित्सक को सोनिया के पूर्व में दो ऑपरेशन होने की जानकारी दी। आरोप है कि महिला चिकित्सक डॉ.अनीता ने 25 हज़ार में सकुशल प्रसव कराने की गारंटी लेकर चिकित्सा शुरू की किन्तु सोनिया की तबियत बिगड़ने गुरुवार की सुबह सवेरे उसे मुज़फ्फरनगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां सोनी ने मृत बालक को जन्म दिया। महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। महिला की सास ने बताया की सोनी के बेहड़ा सादात की महिला चिकित्सक की लापरवाही के कारण नवजात की मौत हुई है। उसके गर्भाशय आदि भी क्षतिग्रस्त हुआ है।जिसकी ज़िम्मेदार अरोपी महिला चिकित्सक है। थाने पर पहुंचे प्रधान नजाकत अली, रॉबिन, रविंद्र, सोनू, प्रेम, कपिल, बाबूराम, सरोज सिंह, गौतम,लोधा,धीरज, सुमित, सचिन, सूरज, मोनू, सोनू ,आकाश, शादाब ,ज्योति,सुनिता, कमलेश, राजेंदरी, बीरमति, सुमन, नरेश, बीरी, दलवीरी, कुसुम गुड्डी आदि ने थाने पर तहरीर देकर अरोपी महिला चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से दी तहरीर के आधार पर डॉ. अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, ककरौली पुलिस ने इस मामले में चिकित्सक पर लगे आरोपों के संबंध में सीएमओ को भी आख्या भेजकर जांच टीम भेजने का अनुरोध किया है।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका






