नगर पालिका वसूलेगी मंडी समिति से अपने बकाया 3.42 करोड रुपए

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् ने अपने खजाने को बढ़ाने के लिए अब बड़े बकाएदारों को चिन्हित करने की पहल की है। इसमें सरकारी भवनों पर बकाया वसूलने की तैयारियों के बीच कृषि उत्पादन मंडी समिति को निशाने पर लिया है। मंडी समिति को पालिका के टैक्स विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक के बकाया का बिल जारी करते हुए बकाया रकम 3.42 करोड़ की मांग की है। वहीं मण्डी समिति सचिव ने बिल जारी होने से पूर्व टैक्स निर्धारण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नौ बिन्दुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए टैक्स कम करने की अपील की थी, जिसे सुनवाई के बाद टैक्स विभाग ने खारिज कर दिया है।
नगरपालिका परिषद् ने अपनी आय में बढ़ोतरी के लिए शुरू प्रयासों के बीच इसकी वसूली के लिए दबाव बनाने का काम शुरू कर दिया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति को पालिका टैक्स विभाग द्वारा बकाया वसूली के लिए दबाव बनाने के बाद कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव कुलदीप सिंह द्वारा पालिका को पत्र भेजकर समिति की सम्पत्ति पर टैक्स निर्धारण प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नौ बिन्दुओं के साथ अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए टैक्स कम करने की अपील की थी। उनकी अपील सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव की ओर से टैक्स ज्यादा लगाने की बात कहते हुए पत्र भेजा था, जिसे सुनवाई करते हुए खारिज कर दिया गया है। पूर्व में मंडी समिति की सम्पत्ति पर 8 करोड़ 39 लाख 56 हजार 353 रुपये का वार्षिक मूल्यांकन पालिका टैक्स विभाग की ओर से प्रस्तावित किया था। इस पर 21 अक्टूबर 2023 को उप निदेशक निर्माण द्वारा मंडी समिति का विवरण पुन: उपलब्ध कराकर नये सिरे से टैक्स निर्धारण की मांग की गई थी। इसी स्व घोषित संपत्ति के आधार पर पालिका ने पुन: गणनाकर 28 अक्टूबर 2023 को अंतिम रूप से कर निर्धारण करते हुए 3 करोड़ 43 लाख 8 हजार 244 रुपये की वार्षिक मूल्यांकन करते हुए टैक्स निर्धारित कर दिया था। उन्होंने बताया कि उप निदेशक निर्माण के स्व घोषित सम्पत्ति के आधार पर पालिका ने दोबारा वास्तविक मूल्यांकन निर्धारित किया जा चुका है, इसलिए ही मण्डी समिति सचिव की आपत्ति खारिज करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 तक का बकाया टैक्स का बिल मण्डी समिति का जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मण्डी समिति की संपत्ति पर वार्षिक गृहकर व जलकर 68 लाख 61 हजार 648 रुपये बैठता है। इसमें 34 लाख 30 हजार 824 गृहकर और इतना जलकर शामिल है। वर्तमान में मंडी समिति पर टैक्स के रूप में 3 करोड़ 56 लाख 30 हजार 632 रुपये बकाया चल रहा है। इसमें 20 प्रतिशत छूट के साथ 3 करोड़ 42 लाख 58 हजार 302 रुपये का बिल मण्डी समिति का जारी कर दिया है। यदि 15 दिन की छूट अवधि में मण्डी समिति बिल जमा नहीं किया जाता है तो इस रकम पर 12 प्रतिशत सरचार्ज लागू कर वसूली की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में एक भव्य एवं प्रेरणादायी अभिभावक सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिभावकों की ओर से साक्षी जैन जी ने की, जबकि कार्यक्रम का

लाला जगदीश प्रसाद में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा तथा अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिवर्ष एक मई को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान

श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक प्राधिकरण सचिव का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ के प्रांगण में सत्येन्द्र चौधरी, सिविल जज (सीडी) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आगमन हुआ। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 पूनम शर्मा द्वारा बुके भेंट करके उनका स्वागत किया गया। सचिव द्वारा महाविद्यालय में संचालित विधिक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया गया। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधिक

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई