सोलर पंप योजना के लक्ष्य से कोसों दूर जनपद का कृषि विभाग

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में अन्नदाता को लाभ पहुंचने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच सोलर पम्प योजना के लक्ष्य को पूरा करने में कृषि विभाग के पसीने छुट रहे है। अधिकारियों के तमाम प्रयासों के बावजूद जनपद में अभी तक मात्र 88 किसानों द्वारा सोलर पम्प के लिए ऑनलाइन बुकिंग की गई है। अभी अवशेष 252 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी किसानों से योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध कर रहे है।

शासन स्तर से किसानों के लिए सोलर पम्प योजना को शुरू किया हुआ है। सोलर पम्प योजना के प्रति किसानों को कृषि विभाग के द्वारा जागरूक किया जा रहा है। सोलर पम्प योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 340 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साईट से अनुदान पर सोलर पम्प के लिये ऑन लाईन पंजीकृत कृषको से पहले आओ पहले सोलर पम्प पाओ के आधार पर बुकिंग के माध्यम से विभिन्न क्षमता वाले हार्सपावर के एसी व डीसी सबमर्सिबल सोलर पम्प आवेदन स्वीकार किये जा रहे है। जनपद में सोलर पम्प के लिए अभी तक मात्र 88 किसानों के द्वारा ऑन लाइन बुकिंग कराई गई है। अभी 252 का लक्ष्य पूरा करना अवशेष रह रहा है। जनपद में सोलर पम्पों के लक्ष्यों के सीमा तक ऑन लाईन बुकिंग कर आवेदन कर सही है। लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन बुकिंग की जायेगी। शेष नियम एवं शर्ते विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। कृषि विभाग के द्वारा 252 के अवशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसानों से अनुरोध किया जा रहा है।

इन्होंने कहा
अप कृषि निदेशक संतोष कुमार का कहना है कि सोलर पम्प के लिए शासन स्तर से जनपद में 340 सोलर पंप का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक करीब 88 किसानों के द्वारा ऑन लाइन बुकिंग कराई गई है। अवशेष 252 के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए किसानों को जागरूक करते हुए अनुरोध किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्दी इस योजना का लक्ष्य जनपद में कृषि विभाग पूरा कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal