शिक्षक दंपति के इकलौते पुत्र की मौत, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Share :

मुजफ्फरनगर। बाइक से घूमने गए शिक्षक दंपती के इकलौते बेटे चिन्मय भारद्वाज (27) की लेह में ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गई। वह एक ट्रैक्टर कंपनी की डिजिटल मार्केटिंग में प्रशिक्षु था।
शहर के द्वारिका पुरी निवासी पराग शर्मा एमजी पब्लिक स्कूल और उनकी पत्नी प्रियंका शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल में पढ़ाती हैं। दंपती के इकलौते बेटे चिन्मय भारद्वाज ने बीटेक के बाद एमबीए किया था। पिता ने बताया कि 22 अगस्त को वह अकेला बाइक से लेह घूमने निकला था। इस दौरान बीच में एक-दो बार उसकी परिवार से बातचीत भी हुई।

बुधवार को उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन लेह पहुंचे, लेकिन तब तक चिन्मय की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों से बातचीत करने पर परिजनों को पता चला कि ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण चिन्मय की तबीयत बिगड़ी और बाद में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव घर पर लाया गया। देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal