लापता पत्रावली पर नगर पालिका में छिड़ी रार, जिम्मेदारों में हुआ वॉक युद्ध

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में दस्तावेज और पत्रावलियां गायब होने का क्रम तमाम प्रयासों के बाद थमने का नाम नहीं ले रहे, ऐसे में एक कर्मी के निलम्बन होने के प्रकरण से जुड़ी पत्रावली करीब 18 माह से गुम है, इस पत्रावली को जमीन खा गई या आसमान निगल गया, किसी के पास कुछ जवाब नहीं। इस पत्रावली को लेकर नए जांच अधिकारी को पत्रावली नहीं मिली ऐसे में जांच फिर अधर में लटकने की संभावना बढ़ गई है। पत्रावली को लेकर अब पूर्व व वर्तमान कार्यालय अधीक्षक आमने सामने आ गए हंै।
तत्कालीन ईओ हेमराज सिंह ने दाखिल खारिज के प्रकरण में शासन से जांच के बाद लिपिक मनोज पाल को निलम्बित कर टीएस नरेश शिवालिया को जांच सौंपी थी, तब से आज तक यह मामला विवादों में है। आरोप पत्र का जवाब देने के बाद भी मनोज पाल के खिलाफ चल रही जांच पूरी नहीं हुई, यही कारण है कि उन्हें करीब 14 माह तक निलंबित रहना पड़ा और कांवड़ यात्रा के दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उो बहाल कर, जांच अधिकारी बदल दिया। अब उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच नए कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार को सौंपी है। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने प्रभारी ओएस राजस्व निरीक्षक पारूल यादव को लिपिक मनोज पाल के निलम्बन आदेश से जुड़ी पत्रावली जांच अधिकारी को देने व जल्द जांच पूरी करते हुए अपनी आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। जांच के लिए उö पत्रावली मांगी तो पालिका में नई हलचल मच गई। सूत्रों के अनुसार पारूल यादव ने ईओ को जानकारी दी कि मनोज पाल से जुड़ी पत्रावली चार्ज में उन्हें नहीं मिली और वो पत्रावली पूर्व ओएस लिपिक ओमवीर के पास है। तीन दिन पूर्व पारूल यादव ने इस संबंध में ओमवीर के नाम एक पत्र जारी करते हुए इसमें कहा कि 14 अगस्त को जांच अधिकारी कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा उन्हें आदेशित किया है कि लिपिक मनोज पाल के निलम्बन प्रक्रिया सम्बंधी पत्रावली अधिष्ठान लिपिक को उपलब्ध कराई जाये। आरोप है कि ओमवीर ने पत्र ही रिसीव करने से इंकार कर दिया और इसे लेकर पारूल यादव के साथ तीखी झड़प हुई। इस दौरान ओमवीर ने पारूल से अभद्रता भी की। जिसकी शिकायत ईओ व चेयरपर्सन को भी की गई है।
इस मामले में प्रभारी ओएस पारूल यादव ने बताया कि मनोज के निलंबन से जुड़ी पत्रावली उन्हें नहीं दी गई। ऐसे में उन्होंने पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। वहीं ओमवीर का कहना है कि जो पत्रावली उनसे मांगी जा रही है, वो कभी भी उनके पास नहीं रही। उनके ओएस रहने से पूर्व भी यह पद पारूल ही संभाल रही थी। उन्होंने अभद्रता के आरोपों को भी झूठा बताते हुए कहा कि ईओ व चेयरपर्सन को भी वो जानकारी दे चुके हैं।

इन्होंने कहा-
प्रकरण में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मनोज की बहाली आदेश के साथ ही कर निर्धारण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया था। इसके साथ उनको जांच जल्द पूरी करते हुए आख्या देने के लिए कहा गया। अब प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पारूल यादव ने निलम्बन आदेश संबंधी पत्रावली उनके पास न होकर पूर्व में उनकी सीट पर रहे लिपिक ओमवीर के पास होने की जानकारी दी है और पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। ओमवीर सिंह से भी जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई