मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का आगाज मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एमपीएल सीजन-2 का उद्घाटन मैच सोमवार को उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हुआ। पहला मुकाबला देवभूमि रॉयल्स और सिल्वरटन टाइगर्स के बीच में खेला गया, जिसमें सिल्वरटन टाइगर्स ने देवभूमि रॉयल्स को 4 विकेट से पराजित करते हुए पहले मैच में विजयश्री हासिल की। इस मैच के हीरो ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया। इससे पूर्व शुभारंभ अवसर पर अतिथियों के रूप में मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीएम उमेश मिश्रा, यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, भाजपा नेता गौरव स्वरूप आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व डीएम उमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन को देखकर प्रसन्नता हो रही है। हमारे मंडल में इतना व्यवस्थित और शानदार टूर्नामेंट कम ही देखने को मिलता है। मैं मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन एवं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान खिलाड़ियों में बड़ा उत्साह दिखाई दिया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।
सोमवार को एमपीएल सीजन-2 के इस भव्य आगाज ने क्रिकेट प्रेमियों में नया जोश भर दिया है और आगामी मुकाबलों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह बना हुआ है। इस बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह व मौजूद दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। टूर्नामेंट के आगाज के साथ जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सचिव मनोज पुण्डीर ने बताया कि इस वर्ष लीग को और अधिक भव्य और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया है। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं और प्रत्येक टीम में कुल 15 खिलाड़ी, 1 प्रशिक्षक व सहयोगी स्टाफ शामिल है। पूरे टूर्नामेंट में 33 मुकाबले होंगे, जबकि प्रति दिन दो मैच आयोजित किए जाने की योजना है। दोनों सेमीफाइनल 12 मार्च और फाइनल मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा।

इस अवसर पर एमपीएल के चेयरमैन भीम कंसल, एमसीए के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, विकास राठी, रोहित चौधरी, उपाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज व कुशल पाल सिंह, इंद्र माथुर, प्रवीण मलिक, योगेंद्र मलिक, अजय जैन, शिरीष वर्मा, आशीष भटनागर, मुकेश त्यागी, संजय चौधरी, शिवकुमार गौतम, डॉ. हेमंत एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal