गणपति धाम में धूमधाम से मनाया जायेगा फाल्गुन उत्सव फूलों की होली, 27 को प्रात: 9 बजे निशान यात्रा शिव चौक से होगी प्रारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में भगवान बाबा खाटू श्याम का 5 दिवसीय फाल्गुन उत्सव 24 से 28 फरवरी तक हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। श्री गणपति धाम मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति द्वारा आयोजित भव्य धार्मिक महोत्सव के बीच में फूलों की होली, चंग धमाल, श्याम नाम की मेहंदी, एकादशी निशान यात्रा, भव्य संकीर्तन तथा द्वादशी भंडारे जैसे विविध कार्यक्रम होंगे। मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया और मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
श्री गणपति धाम मंदिर में मीडिया से वार्ता करते हुए मंत्री अनिल गोयल ने बताया कि मंगलवार, 24 फरवरी को सायं 7 बजे भगवान के समक्ष फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु पुष्प वर्षा के साथ भक्तिमय वातावरण में सहभागिता करेंगे। बुधवार, 25 फरवरी को सायं 7 बजे मंदिर में चंग धमाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक महेश परमार भक्तों को भजनों से सराबोर करेंगे। 26 फरवरी को सायं 6 बजे मंदिर परिसर में श्याम नाम की मेहंदी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु हाथों में श्याम नाम की मेहंदी रचाकर अपनी आस्था व्यक्त करेंगे।
समिति अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि शुक्रवार 27 फरवरी को प्रात: 9 बजे एकादशी निशान यात्रा शिवचौक से प्रारंभ होगी। उक्त यात्रा शिव चौक से झांसी रानी चौक, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला, पीठ बाजार, बिंदल बाजार, स्वीट्स कॉर्नर होते हुए डाकखाना रोड मार्ग से मंदिर पहुंचेगी। उसी दिन रात्रि 7 बजे से एकादशी पर भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा, जो मंगला आरती तक चलेगा। इस संकीर्तन में वृंदावन धाम के कुंज बिजारी दास व जयपुर के मुकेश बागन मुख्य भजन गायक के रूप में उपस्थित रहेंगे। स्थानीय भजन गायकों की प्रस्तुति दी जाएगी। शनिवार, 28 फरवरी को रात्रि 7 बजे मंदिर प्रांगण में बधाई उत्सव आयोजित होगा। इसके उपरांत द्वादशी भंडारे के साथ पांच दिवसीय उत्सव का समापन किया जाएगा। उत्सव के दौरान 24 से 28 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें और आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। बंगाली कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को भव्य व नयनाभिराम स्वरूप दिया जा रहा है, जो विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
इस दौरान मुख्य रूप से जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोम प्रकाश, पवन सिंघल, बिजेंद्र राणा, विनोद राठी, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, नवनीत गुप्ता, रजत गोयल, अमित गोयल, नवीन अग्रवाल, रजत राठी, अंकित अग्रवाल, यश गर्ग, तुषार गर्ग, अतुल अरोड़ा, राहुल श्याम प्रेमी, शुभम तायल सहित गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal