खाद्य तेल रिपैकिंग यूनिट पर छापा, 30 टीन तेल किया सील एमके इंडस्ट्रीज वहलना में हो रहा था रिपैकिंग का काम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के बीच बीते दिनों मेरठ रोड वहलना क्षेत्र में स्थानीय खाद्य विभाग की हुई फजीहत के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम ने रविवार को वहलना स्थित एक खाद्य तेल की रिपैकिंग यूनिट पर छापा मारते हुए संदिग्ध माने जाने पर 30 टीन सील किए। टीम की उक्त कार्रवाई से जनपद में पूरे दिन हड़कंप सा मचा रहा।
वहलना क्षेत्र में बीते दिवस सहारनपुर मंडल के अधिकारियों की छापेमारी में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर हो रहे खेले के बाद जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम हरकत में आ गई है। रविवार को इस दाग को धोने की खातिर सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के नेतृत्व में टीम ने एम.के. इंडस्ट्रीज, वहलना में निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान एफबीओ नितिन मित्तल की इकाई से इस बीच संदेह के आधार पर रिफाइंड राइस ब्रान आॅयल कोहलू ब्रांड का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मौके पर उपलब्ध शेष 30 टिन, जिनमें लगभग 448 लीटर तेल था और जिनकी वर्तमान बाजार में अनुमानित कीमत 68,544 रुपये आंकी गई, को कारोबारी की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है। उक्त छापामार कार्रवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य कारोबारकर्ता को अपने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जनपद में इस बार मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाल्मीकि क्रान्ति दल ने शिव चौक पर किय डॉ अम्बेडकर की शोभायात्रा का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वाल्मीकि क्रान्ति दल के नेतृत्व मे बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 135 वे जन्मोत्सव पर टाउनहॉल से शिशोभित भव्य शोभायात्रा पर शिव चौक व आबकारी रोड़ पर वाल्मीकि क्रान्ति दल राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गम्भीर व राष्ट्रीय महासचिव सोनू सरवट वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि क्रान्ति दल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा

बाबा साहब का लिखा संविधान बना रहा देश को सबल: कमल मित्तल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज जिला कैंप कार्यालय निकट गांधी आश्रम कचहरी गेट के पास अम्बेडकर जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। जिनमें बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयीएंव उनके जीवन, संघर्ष और समाज के

भाकियू सुप्रीमो ने किया डॉ. अंबेडकर को नमन

सिसौली।अंबेडकर भवन सिसौली में अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान से ही हम भारतवासियों को विभिन्न तरह की स्वतंत्रताएं मिली हुई है जिससे हम अपने धर्म अपने रीति रिवाज के अनुसार स्वतंत्रता के साथ अपना

एम एम इंटर कॉलेज में किया गया बाबा साहब को नमन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महामना मालवीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न,शिक्षाविद,डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रातः 8 बजे विद्यालय में जयंती समारोह का आरंभ डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर प्रधानाचार्य डॉ रंजन सिंह पुंडीर के नेतृत्व में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई।

दिवंगत भाजपा नेता बिजेंद्र पाल के घर पहुंचे भूपेंद्र चौधरी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मंगलवार दोपहर केवलपुरी स्थित दिवंगत वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्व. बिजेंद्र पाल के आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुजफ्फरनगर दौरे के बाद पहुंचे भूपेंद्र चौधरी ने शोक संतप्त परिवार से आत्मीय भेंट करते हुए उन्हें इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। भाजपा

12,600₹ के विवाद में खून-खराबा: नौकर ने मालिक पर हथौड़े से किया हमला

मुज़फ़्फ़रनगर (रिपोर्टर)। आपसी रिश्ते और संबंध वर्तमान परिपेक्ष में बड़ी तेजी से तार तार होते जा रहे हैं। ऐसे हालातो में जहां अपने अपनों का खून करने को आमादा है वही दूसरी ओर परिवार की रोजी-रोटी में सहायक बने लोग भी मामूली सी बात पर हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को ऐसे ही

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal