सांसद और विधायकोंं के प्रस्ताव खारिज, जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 52.97 करोड़ रुपए आय का लाभकारी बजट पारित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में राजनीतिक सरगर्मी के बीच कई अहम निर्णय लिए जाने के साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 52.97 करोड़ रुपये की आय का लाभकारी बजट पारित हो गया, वहीं कई जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत निर्माण एवं विकास कार्यों के प्रस्तावों को बजट की अनुपलब्धता के आधार पर सदन ने खारिज कर दिया। बैठक में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) शुल्क में वृद्धि का निर्णय लिए जाने के साथ सपा और रालोद सांसद एवं विधायकों के प्रस्तावों को बजट का अभाव बताकर खारिज करने वाले सदन ने सरकार के मंत्री के प्रस्ताव को स्वीकार कर दिया।
कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में जिला पंचायत बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता एवं एएमए योगेश कुमार के संचालन में संपन्न बोर्ड बैठक में एएमए द्वारा सदन में 13 प्रस्ताव वाला एजेंडा प्रस्तुत किया इसमें विशेष प्रस्ताव के रूप में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मूल बजट भी शामिल रहा। गत कार्यवाही की पुष्टि के बाद सदन में बजट प्रस्ताव पर चर्चा के बीच सदस्यों ने एकजुट होकर जिला पंचायत का 52.97 करोड़ रुपये से कहीं अधिक का यह प्रस्तावित बजट पारित किया।
इसके बाद अन्य प्रस्तावों को चर्चा के लिए सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया, जिनमें अधिकांश प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की ओर से आये थे। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में सपा महासचिव एवं सांसद हरेन्द्र मलिक, रालोद युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजनौर सांसद चंदन चौहान, मीरापुर सीट से रालोद विधायक मिथलेश पाल तथा खतौली सीट से रालोद के विधायक मदन भैया द्वारा प्रस्तुत निर्माण एवं विकास कार्योें के प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। वहीं योगी सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री अनिल कुमार के प्रस्ताव पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा सौंदर्यकरण व जीर्णाेद्धार को स्वीकृति दी। वहीं पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम लालूखेड़ी बस स्टैंड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक सौंदर्यकरण किया जाएगा।
जिला पंचायत एएमए योगेश कुमार के अनुसार बैठक में कुल 13 प्रस्तावों का एजेंडा प्रस्तुत किया गया, जिनमें से 6 प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें प्रमुख रूप से आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 52 करोड़ 97 लाख 30 हजार रुपये आय का बजट पारित किया गया। इस आय के सापेक्ष 52 करोड़ 79 लाख 30 हजार रुपये व्यय का अनुमान है। ऐसे में 18 लाख रुपये का लाभ दर्शाते हुए बजट को पारित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत से चुनाव और अन्य कार्यों के लिए एनओसी के तय शुल्क में भी वृद्धि की गई है। सदन की स्वीकृति के बाद ग्राम पंचायत सदस्य से 100 से बढ़ाकर 500 रुपये, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 300 से बढ़ाकर 500 रुपये, जिला पंचायत सदस्य व विधायक के लिए 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये, लोस के सदस्य चुनाव के लिए 500 से बढ़ाकर 2000 रुपये और अन्य प्रकरणों में शुल्क 300 से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया है।

इन्होंने कहा-
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में लिए निर्णयों के माध्यम से जिला पंचायत ने इस बार वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए बजट संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया है, वहीं जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर भविष्य में शासन स्तर से संसाधन उपलब्ध होने की स्थिति में पुनर्विचार किया जा सकता है। शासन से बजट मिलता है तो हम ये कार्य कराने पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal