मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीग: सोमवार को होगा भव्य आगाज फाइनल विजेता टीम को दिए जाएगे 2,50,000 नकद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। टी-20 वर्ल्ड कप की तर्ज पर जनपद में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2026 का भव्य आगाज होने जा रहा है, जिसमें कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी, एक कोच तथा सहयोगी स्टाफ शामिल है। लीग में कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे और प्रतिदिन दो मैच आयोजित होंगे। लीग का खिताबी मुकाबला आगामी 13 मार्च को होगा।
शनिवार को मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुण्डीर ने श्री गणपति धाम नई मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एमपीएल-2 के आगाज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार लीग शुभारंभ 23 फरवरी से स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा रहेंगे। इस क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण वैश्विक स्तर पर स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके लिए स्टेडियम में विशेष प्रसारण व्यवस्था स्थापित की गई है। मैच कार्यक्रम के अनुसार 12 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 13 मार्च को फाइनल मैच आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि लीग की पिच बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह के निर्देशन में विशेष तैयारी की है, ताकि खिलाड़ियों को अनुकूल खेल सतह मिल सके। लीग के ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार जुड़े हैं। वहीं सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी निभाएंगे। स्कोरर के रूप में अपूर्व यादव व हरीश चौहान को नियुक्त किया गया है, जबकि एंटी करप्शन अधिकारी के रूप में कौशिक की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार लीग में पुरस्कार राशि भी आकर्षण का केंद्र है। फाइनल विजेता टीम को 2,50,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी। प्रत्येक मैच में मैन आॅफ द मैच को 2,100 और फील्डर आॅफ द मैच को 1,100 रुपये का नकद का पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल में मैन आॅफ द मैच को 50,001 की विशेष पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को 5,000-5,000 से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन और फाइनल मुकाबलों में चौकों-छक्कों पर डीजे की धुन पर टीमों का उत्साहवर्धन भी किया जाएगा।
मनोज पुण्डीर के अनुसार, इसमें इस बार टीमों की संख्या को बढ़ाकर 12 किया गया है, इनमें बिन्दल स्ट्राइकर्स, वॉरियर्स टिहरी फाल्कंस, देवभूमि रॉयल्स, अम्बा वॉरियर्स, वसुंधरा सुपरकिंग्स, क्रिस्टल बालाजी टाइटंस, सिल्वरटोन पैंथर्स, सिल्वरटोन टाइगर्स आदि शामिल हैं। यह लीग जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लीग में शामली और सहारनपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी विभिन्न टीमों में शामिल किया गया है, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
इस दौरान मुख्य रूप से भीम सैन कंसल, भूपेन्द्र यादव, कुशलपाल सिंह, इन्दर माथुर, प्रवीण मलिक, योगेन्द्र मलिक, संजय शर्मा, ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, अजय जैन, अरविंद भारद्वाज, शिरीष वर्मा और आशीष भटनागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal