वहलना क्षेत्र में मिलावटी खाद्य तेल का मिला बड़ा जखीरा, एक दर्जन से अधिक कंपनियों के रैपर बरामद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर के वहलना क्षेत्र में मिलावटी व नकली खाद्य तेल के बड़े कारोबार की पोल खुली है। उक्त तेल में प्रतिबंधित आरजीमोन, कलर व अरंडी तेल मिलाने की पुष्टि हुई है। टैंकरों में भरा कई हजार लीटर सरसों और राइस का तेल व रिफाइंड, 7 के करीब ब्रांड के रेपर छापे में मिले। सहारनपुर से आई खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर हजारों लीटर मिलावटी तेल व रिफाइंड बरामद किया है। एफएसडब्लू की प्राथमिक जांच में प्रतिबंधित आरजीमोन, कलर और अरंडी के तेल मिलाने की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष टीम ने वहलना में काव्या ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम व उत्पादन इकाई पर छापेमारी की। करीब 7 घंटे तक चली कार्रवाई में अधिकारियों को यहां बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का भंडार मिला, जिसमें कई नामी कंपनियों के ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा तेल और रिफाइंड तेल भरा पाया गया। उक्त जांच में सामने आया कि यहां 7 अलग ब्रांड नाम से खाद्य तेल पैकेजिंग की जा रही थी। प्रथम दृष्टया यह तेल मिलावटी होने की आशंका जताई है। टीम ने मौके से विभिन्न टैंकों और पैकेटों से नमूने लेकर परीक्षण को अधिकृत प्रयोगशाला भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त वीके राठी के नेतृत्व में गठित टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी, अनंत कुमार, अश्वनी, व पूनम शर्मा ने कार्रवाई में पाया कि कई बड़े ब्रांडों के नाम का दुरुपयोग कर बाजार में नकली माल उतारने की तैयारी थी। इस प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि परिष्कृत तेल में अन्य सस्ते तेलों की मिलावट कर उसे नामी ब्रांड का रूप दिया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यदि प्रयोगशाला परीक्षण में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य तेल के बड़े कारोबारी विक्रांत मित्तल को मौके से हिरासत में ले लिया गया। उन पर मिलावटी खाद्य तेल तैयार करने और बड़ी कंपनियों के नाम पर यह नकली उत्पाद बाजार में उतारने के गंभीर आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मौके पर हल्का विरोध भी हुआ, लेकिन टीम के साथ में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहने के कारण यह विरोध ज्यादा नहीं हो पाया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीके राठी ने बताया कि जांच के दौरान बड़े पैमाने पर सरसों के तेल और रिफाइंड में मिलावट किए जाने की पुष्टि हुई है। यहां से 8 नमूने लेने के साथ हजारों लीटर तेल, रिफाइंड जब्त किया गया है। यह तेल टैंकरों में भरा हुआ था। यही नहीं प्राथमिक जांच में प्रतिबंधित आरजी मोन, कलर और अरंडी के तेल मिलाने की हुई पुष्टि हुई है। बाकी रिपोर्ट नमूनों की जांच में आ जाएगी। यह जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला है, जिसमें संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
उधर, काव्य ट्रेडिंग कंपनी के संचालक विक्रांत मित्तल ने मिलावटखोरी के आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि उनके यहां किसी तरह से तेल अथवा रिफाइंड का उत्पादन नहीं होता है। वो तो तेल और रिफाइंड मंगाकर उसे अपने ब्रांड में पैक कराकर बेचते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई