मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर श्रद्धा व उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यालय परिसर को भगवा ध्वज व फूल-मालाओं से सजाते हुए शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान और शिवाजी महाराज के जयघोष के साथ में हुई, जहां बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वे एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि दूरदर्शी प्रशासक भी थे, जिनके साहस, नीति व संगठन क्षमता से आज की युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिवाजी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जतिन वशिष्ठ ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए स्वराज की स्थापना करके इतिहास रच दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट हो कर राष्ट्रहित में कार्य करने और शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह व श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इस दौरान मुख्य रूप से विनय कुमार, लक्ष्य, प्रिंस, शैलेंद्र, मनोज कुमार, निकुंज चौहान, मनोज चौधरी, ललित रुहेला, अमित कुमार, सूरज सेठी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






