मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरूवार को कंपोजिट स्कूल अलमासपुर में डा. राजीव कुमार द्वारा “बाल विवाह मुक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डा. राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक करते हुए बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह अपराध है, जिसमें 02 वर्ष की सजा एवं 01 लाख रुपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भारत में शादी के लिए लड़के की आयु 21 वर्ष व लड़की की आयु 18 वर्ष है।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालय स्टाफ वंदना, उपमा व सुरुचि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली बालिकाओं प्रिंसी, वंशिका, परिधि, स्वाति, वीरा व खुशबू को फूल मालाओं से भी सम्मानित किया गया। बालक/बालिका शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान, संरक्षण व स्वावलंबन हेतु जिला बाल सरंक्षण अधिकारी संजय कुमार एवं बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा उक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






