हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई कंपनियां दीपावली बोनस की घोषणा कर चुकी हैं, जबकि भेल कर्मचारियों के बोनस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने 27 अक्टूबर को प्रस्तावित ज्वाइंट कमेटी (जेसीएम) की बैठक ऑफलाइन कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी होने पर यूनियन बड़ा आंदोलन करेगी।
महामंत्री विकास सिंह ने आर्टिजन भर्ती में मृतक आश्रितों के बच्चों का आरक्षण 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने, कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के लिए अलग आरक्षण और कोरोना काल में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता जारी रखने की मांग की। कार्यवाहक अध्यक्ष रवि कश्यप ने अवकाश और रविवार को काम करने वाले कर्मचारियों को ओवरटाइम भुगतान की मांग उठाई। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पुरोहित ने कैंटीन व्यवस्था में सुधार, अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और लंबित लैपटॉप वितरण जल्द शुरू करने की मांग की।
भेल श्रमिक यूनियन के महामंत्री सचिन चौहान ने इंसेंटिव में सुधार, उपनगरीय क्षेत्र में रखरखाव, सड़कों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी रखने की मांग भी की, ताकि कर्मचारियों के बच्चों को रोजगार के अवसर मिल सकें। बैठक में निफ्टू के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मार्कंडेय सिंह, संदीप सिंघानिया, राकेश मालवीय, चंद्रमोहन बघेल, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी, मोहित, सतेंद्र प्रताप सिंह, भगत रावत, अजीत पाल सिंह, प्रह्लाद चौहान, अजय सिंह, गोपाल राठी और बाबूलाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






