एनयूजेआई ने किया गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एनयूजेआई के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रैस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनयूजेआई के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह व शंख तथा रूद्राक्ष की माला भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया गया। पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथी कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान करने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अनेक बदलाव आ रहे हैं। पत्रकार सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम दें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से पत्रकारों को प्रेरणा मिलती है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सम्मुख रखता है। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक, संास्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी पत्रकारों की अहम भूमिका है। मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद एआई एक बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को जानने समझने के बाद ही खबर का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए पत्रकार और पत्रकारिता की बड़ी भूमिका हमेशा रहेगी। अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी ने अंग्रेजी शासन के दौर में अखबार निकाला और आजादी के आंदोलन में सहयोगी। सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा। एनयूेआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने कहा कि संगठित होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणेश विद्यार्थी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र की एकता अखंडता में सहयोग प्रदान करें।

प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुश्किलों भरे दौर में अखबार का प्रकाशन कर देश एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश समाज को दिया। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया एवं सुनील दत्त पांडे ने भी विचार रखें। कार्यक्रम में बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, आदेश त्यागी, विजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, गुलशन नैयर, आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, आशीष मिश्रा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित मिश्रा, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, शैलेंद्र गोदियाल, विकास झा, शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना आदि पत्रकारों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, चौधरी चरण सिंह, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, कांग्रेस नेत्री अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डा.विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशी झा, वैद्य एमआर शर्मा, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, मनू शिवपुरी, कमल जोशी, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, कमल खड़का आदि मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

बोनस समेत मांगों को लेकर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी यूनियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बोनस और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) सोमवार को शाम चार बजे सीएफएफपी गेट पर भेल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। रविवार को यूनियन अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रामयश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। रामयश सिंह ने कहा कि कई

विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविंदपुर और मीरपुर में किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने विधानसभा क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर एवं मीरपुर में ग्रामीणों के साथ फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। दादूपुर गोविंदपुर में 25 लाख और मीरपुर में 91 लाख रूपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से ग्रामीणों

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय वर्मा का युवा पंजाबी संगठन ने किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal