मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर विजय वर्मा की नियुक्ति होने पर युवा पंजाबी संगठन, उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने विजय वर्मा को माला पहनाकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान विजय वर्मा ने मां वैष्णो देवी के समक्ष हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के सामने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह ओबीसी मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा मोर्चे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे।

विजय वर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने इस सम्मान के लिए युवा पंजाबी संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल अरोड़ा, कुलदीप कपिश, रितेश नागपाल, नवनीत चड्ढा, प्रशांत मक्कड़, रजत अरोड़ा, हैप्पी, भारत अरोड़ा, अजय ग्रोवर, सुनील वर्मा, आकाश कक्कड़, ज्ञान जुनेजा, गगनदीप एवं अनिल मुंजाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक






