बढ़ा आक्रोश: रोजी रोटी पर हमले से आहत महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर के मेरठ रोड नुमाइश मैदान में मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ में रोजी रोटी की जुगत में घर से बाहर निकली गरीब परिवारों की महिलाओं को पुलिस द्वारा जबरन ठिये लगाने से रोकने को लेकर उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने पुलिस के दुर्व्यवहार से आहत होकर दुकानदारों ने पहले डीएम आवास और फिर वहां से मंगल पैठ से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचकर इन महिलाओं ने बच्चों के साथ डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर महिलाओं ने उनकी रोजी रोटी का सहारा छीनने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। महिलाओं के बढ़ते हंगामे के बीच सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके बीच पहुंचकर मनाने का प्रयास किए। हंगामा बढ़ने पर कलेक्ट्रेट में महिला पुलिस फोर्स को बुलाना पड़ा। बाद में प्रशासन के दखल के बाद ठिये लगवाए गए।
मंगल बाजार में सड़क किनारे अपने ठिये लगाकर कपड़े व अन्य सामान बेचने वाली गरीब परिवारों की महिलाओं ने पुलिसिया लठ के विरोध में आवाज उठाते हुए डीएम दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। कलेक्ट्रेट पहुंची इन सभी महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम बीते कई वर्षों से नुमाइश ग्राउंड के बाहर मंगल बाजार में ठिये लगा रहे हैं। इससे उनके परिवार की रोजी रोटी चलती है, लेकिन आज जब वो ठिये लगाने पहुंची तो वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा बाजार लगाने से रोका गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं का ठिया हटवाने के लिए उनके साथ अभद्रता की और लाठी के जोर पर उनके सामान को सड़क से उठाकर फेंक दिया। महिलाओं ने डीएम कार्यालय के समक्ष भारी आक्रोश जताते हुए हंगामा करने के साथ प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने के आरोप लगाएं। हंगामे की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप महिलाओं को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उनका घेराव करते हुए हंगामा जारी रखा और मंगल बाजार में उनके ठिये लगवाये जाने की मांग की। महिलाओं का हंगामा बढ़ता देखकर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सिविल लाइन व महिला थाना से महिला पुलिस फोर्स को मौके पर बुला लिया। यहां महिला थाना प्रभारी ने इन महिलाओं को काबू करने के प्रयास किए, लेकिन वो घंटों हंगामा करती रही। डीएम कार्यालय पर मौजूद महिलाओं में कविता, रूबी, निशा, माया, ममता, संगीता एवं मुस्कान आदि महिलाओं ने कहा कि हम सप्ताह में एक दिन मंगल बाजार लगाते हैं जिसे घर का खर्च चलता है, लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा बाजार नहीं लगाने दिया गया। महिलाओं ने बाजार नहीं लगने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
उधर, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने महिलाओं को आश्वस्त किया पुलिस कर्मियों द्वारा उनको मंगल पैठ बाजार में ठिये लगाने से नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगल बाजार में केवल नुमाइश मैदान के भीतर ही ठिये लगाकर अपना सामान बेचने की अनुमति है, लेकिन कुछ लोग सड़क किनारे भी ठिये लगाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है, इसी के चलते पुलिसकर्मियों ने सड़क से ठिये हटवाये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal