नहीं बनी बात, फिर रोके खालापार में पुलिस ने पालिका के कूड़ा वाहन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका संग एमआईटूसी कंपनी के लिए शहर से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण कराना टेढ़ी खीर बन रहा है। बीते दिनों खालापार में हादसे में हुई मौत के बाद से बड़े कूड़ा वाहनों को खालापार मार्ग से हटाने के लिए प्लांट तक पहुंचाने को वैकल्पिक मार्ग नहीं मिल रहा है। मंगलवार को फिर खालापार से गुजर रहे बड़े पांच कूड़ा वाहनों को लोगों ने पुलिस के सहयोग से रोककर उनकी चाबी निकाल ली और प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई कि पालिका ने आश्वासन के बाद भी बड़े वाहनों का आवागमन बंद नहीं कराया। वाहन रोके जाने पर कंपनी अधिकारी ने मौके पर पहुंच घंटों बाद वाहनों को पुलिस और पब्लिक के कब्जे से रिलीज कराया। पालिका ने कंपनी को अभी नई व्यवस्था होने तक रात्रि में कूड़ा उठाने के निर्देश दिये हैं, जिससे कंपनी भी पशोपेश में फंस चुकी है, ऐसा करने पर पूरे दिन नगर में कूड़े और गंदगी से सड़ता नजर आयेगा।
खालापार में पालिका के डंपर चालक से हुए हादसे में चरथावल निवासी व्यक्ति की मौत के बाद से पालिका और कंपनी के लिए शहरी क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े को निस्तारण किदवईनगर प्लांट तक पहुंचाना टेढी खीर बन गया है। ईओ ने खालापार से बड़े कूड़ा वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाते हुए रामपुरम व सूजड़ू से होते हुए विकल्प चुनने के आदेश दिये थे। व्यवस्था दोनों क्षेत्रों में न बन पाने पर आदेशों को बदला गया था। मंगलवार को पालिका अनुबंध के आधार पर डलावघरों से कूड़ा उठाते हुए किदवईनगर प्लांट तक ले जाने का कार्य कर रही कंपनी के 5 वाहनों को एक बार फिर खालापार में रोक लिया। काम्पैक्टर और डंपर को प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस के सहारे पकड़कर उनकी चाबियां निकाल ली। वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात अवरुद्ध हो गया। लोगों ने साफ कर दिया कि दिन में किसी भी सूरत में कूड़ा वाहन खालापार से नहीं जाने दिए जाएंगे। खालापार चौकी प्रभारी ने भी वाहन चालकों को कड़ी नसीहत देते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी। इसके बाद चालकों ने कंपनी को रिपोर्ट की तो कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और पुलिस द्वारा भी बड़े कूड़ा वाहनों को खालापार से दिन के बजाए रात में ले जाने को कहा गया। लोगों की ओर से बढ़ते विरोध को देखते हुए कुलदीप सिंह ने आश्वस्त किया कि खालापार से वाहन नहीं जायेंगे, तब कहीं जाकर लोगों ने वाहनों की चाबी वापस की।

इन्होंने कहा-
कंपनी के सेकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह का कहना है कि रोजाना कूड़ा निस्तारण होना है और करीब 36 से 40 डंपर कूड़ा प्लांट पर ले जाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वार्डों से 100 छोटी गाड़ियों का कूड़ा कॉम्पैक्टर के माध्यम से निस्तारित किया जा रहा है। ऐसे में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि रात्रि में कूड़ा उठान व निस्तारण के आदेश व्यवहारिक नहीं हैं, क्योंकि ऐसा करने पर पूरे दिन डलावघरों में गन्दगी और कूड़े के कारण बदहाल स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal