नगरीय क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान हटाया अतिक्रमण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेशों के क्रम में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत कार्य प्रगति पर किए जाने के प्रयास जारी है बघरा तांगा स्टैंड पर ढलाव घर खत्म करने के लिए कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज सरदार बलजीत सिंह एव टीम के द्वारा रोड पर ठेला लगाने वालो एवम दुकानों पर जाकर एमआईटूसी द्वारा चलाई जा रही कूड़ा गाड़ी में कूड़ा देने हेतु अभियान चलाया एव रोड पर अतिक्रमण करने वाले फल,सब्जी के ठेलो को हटवाया गया जिससे यातायात सुगम हो सके,सरदार बलजीत सिंह द्वारा उनको भविष्य में रोड पर अतिक्रमण न करने हेतु निर्देशित किया गया,मौके पर सुपरवाइजर की ड्यूटी भी लगाई गई ताकि दुबारा अतिक्रमण न हो सके व ज्यादातर दुकानदार डस्टबिन से कूड़ा,कूड़ा कलेक्शन गाड़ी में ही डालें

इस अवसर पर व्यापारी नेता तरुण मित्तल,भूरा कुरेशी,सुपरवाइजर निशांत प्रजापति,रोहित कुमार,हर्ष, सागर चौहान,मोहित कुमार,नीरज यादव,रॉबिंस एवम पवन सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal