लिपिक ने कर लिया खेला, अब कर्मचारी बोल रहे नहीं हुई वसूली!

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में विवादों का कारण तमाम प्रयासों के बावजूद थमने का नाम नहीं दे रहा है। ऐसे में पालिका में एक बाद एक विवाद उत्पन्न हो रहा है। नगर पालिका के बीपी को की गड़बड़ी के चलते आए दिन पालिका में विवाद होना आम बात हो गई है। ताजा विवाद पथ पर प्रकाश विभाग के लिपिक से  जुड़ा है, जिसमें लिपिक पर ठेका कर्मचारियों से वेतन जारी करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है। सभासद की शिकायत पर अब ठेका कर्मचारी अवैध वसूली की बात से न केवल इंकार कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने विभागीय लिपिक के पक्ष में लिखित में भी यह साक्ष्य दे दिया है। अब इसे खेल कहें या अपनी नौकरी बचाने का भय, इसी मुद्दे को लेकर सभासद देवेश कौशिक फिर से मुखर हुए और उन्होंने पथ प्रकाश लिपिक पर कर्मचारियों को धमकाकर अपने पक्ष में जबरन साक्ष्य तैयार कराने के आरोप लगाते हुए जांच कराये जाने की मांग की है। ईओ और एडीएम प्रशासन से मिलकर भाजपा सभासद ने यह प्रकरण उठाते  हुए जांच की मांग की थी, जिसमें आरोपी लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही तीन दिन का समय दिया है।

पालिका के वार्ड 26 के सभासद एवं भाजपा नेता देवेश कौशिक ने पूर्व में आरोप लगाया था कि पथ प्रकाश विभाग के लिपिक गोपीचंद वर्मा द्वारा विभाग में स्ट्रीट लाइट के लिए ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों से प्रतिमाह 500 रुपये वेतन से अवैध रूप से वसूल किये जा रहे हैं। उन्होंने इस पर कार्यवाही की मांग की। कार्यवाही होती इससे पहले ही इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सभासद देवेश ने मंगलवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह से मिलकर इस प्रकरण में शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है।
सभासद देवेश का आरोप है कि लिपिक गोपीचंद के खिलाफ पूर्व में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर लोकायुक्त के द्वारा दोषी पाये जाने पर रिकवरी आदेश जारी किये गये थे, इस पर प्रशासन ने अपनी कार्यवाही जारी कर रखी है। इसके साथ ही शहर में तिरंगा लाइट लगाने में भी गोपी के खिलाफ प्रशासन ने शिकायत पर जांच कराई, इसमें भी दोष साबित हुआ और प्रशासन ने कार्यवाही के लिए पालिका को निर्देश दिये, लेकिन इसे ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। सभासद देवेश का कहना है कि पथ प्रकाश के ठेका कर्मियों से अवैध वसूली के प्रकरण में भी कार्यवाही नहीं होने से उनके हौंसले बुलन्द हैं और इस शिकायत के बाद उनके सामने यह बात आई है कि लिपिक गोपीचंद ठेका कर्मचारियों को नौकरी से हटाने की धमकी देकर उनसे लिखित में यह साक्ष्य लिया है कि उनके साथ कोई अवैध वसूली नहीं की गई है। सभासद ने ईओ डॉ. प्रज्ञा से निष्पक्ष जांच करने और पथ प्रकाश विभाग से हटाने की मांग की है।

ईओ का कहना है कि सभासद द्वारा शिकायत मिली है, मामले में रिपोर्ट मांगी जा रही है। चल तू गाड़ी वापस उन्होंने लिपिक को तीन दिन का समय देते हुए‌ स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, लिपिक गोपीचंद का कहना है कि उनके द्वारा किसी को भी धमकाया नहीं गया है, सभासद ने जो अवैध वसूली के आरोप लगाये हैं, वो बेबुनियाद है। इससे कर्मचारियों में भी रोष है। कर्मचारी ही उनके पक्ष में खुद खड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई