जनपद में दस निकायों में हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

Share :

मुजफ्फरनगर। योगी सरकार की ओर से नगरीय निकायों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए राज्य वित्त की मासिक किश्त की धनराशि में बढ़ोतरी की है। जून माह की किश्त में जिले की दो पालिकाओं समेत 10 निकायों पर धनवर्षा की है। इन निकायों को 5वें राज्य वित्त आयोग की संस्तुति के तहत 17.45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है, इससे निकायों में विकास को गति मिलने के साथ इनकी सूरत सुधरती दिखाई देगी।
निदेशालय स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश के निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से प्रदेश की 17 नगर निगमों, 200 पालिका परिषदें और 545 नगर पंचायतों को 5वें राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में व्यवस्थित सामान्य समानुदेशन से माह जून 2025 के भुगतान की स्वीकृति प्रदान करने के साथ धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। जून माह में निकायों की धनराशि में बढ़ोतरी की है। जिले के दस निकायों को मिली धनराशि में 3 माह में राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि में दो करोड़ रुपये से ज्यादा का इजाफा किया गया है। इस माह 10 निकायों को 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपए की धनराशि अवमुक्त की है, जिसमें नगर पालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को 12 करोड़ .2 लाख 82 हजार 138 रुपए, खतौली पालिका को 1,67,25,694 रुपये जारी किये हैं। जबकि 8 नगर पंचायतों में बुढ़ाना टाउन को 78,23,750, मीरांपुर को 59,15,238 रुपए, पुरकाजी को 53,80,420 रुपए, चरथावल में 42,83,380 रुपए, जानसठ को 39,15,862 रुपए, शाहपुर को 38,65,560 रुपए, भोकरहेड़ी में 34,40,728 रुपए और नगर पंचायत सिसौली को 29,32,976 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर नगरीय निकायों की आमदनी और खर्च के आधार पर मासिक किश्त में धनराशि अवमुक्त की जाती है, इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन, भत्ते तथा अधिष्ठान खर्च पूरा किया जाता है। नगरपालिका में करीब 4.50 करोड़ रुपये वेतन आदि मासिक खर्च है। इससे जो धनराशि बचती है वो पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, पथ प्रकाश व जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च करने की अनुमति है। पिछले तीन माह से राज्य वित्त में निकायों को जारी होने वाली धनराशि में बढ़ोतरी की जा रही है।

बॉक्स…

मार्च से जून तक कुछ ऐसे मुजफ्फरनगर। प्रदेश की नगरीय निकायों में बरसों से एक तयशुदा राशि पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर मिल रही थी, लेकिन मई से इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनपद की दो पालिका और आठ नगर पंचायतों की बात करें तो इन दस नगरीय निकायों को मार्च 2025 में 15 करोड़ 45 लाख 39 हजार 323 रुपये मिले थे, वहीं अपै्रल माह में इन निकायों को 17 करोड़ 11 लाख 28 हजार 708 रुपये जारी किये गये। अपै्रल के मुकाबले मई माह में धनराशि घटी लेकिन मार्च माह से ज्यादा रही। मई 2025 में राज्य वित्त में 10 निकायों में कुल 16 करोड़ 18 लाख 98 हजार 295 रुपये जारी किये गये। जून माह में 17 करोड़ 45 लाख 65 हजार 746 रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। मार्च माह के मुकाबले जून माह में इन दस निकायों को दो करोड़ 26 हजार 423 रुपये अधिक मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा

चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम

योग दिवस पर नौसेना को मिलेंगे तीन स्वदेशी युद्धपोत, पीएम करेंगे तीन पोतों का लोकार्पण

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में भारतीय नौसेना के तीन अत्याधुनिक स्वदेशी पोतों—आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय—को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल करेंगे। इन तीनों पोतों को नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है,

सोमवती अमावस्या पर फैली गंदगी को साफ करने के लिए प्रशासन ने पंतद्वीप मैदान में चलाया विशेष सफाई अभियान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवती अमावस्या स्नान पर हरिद्वार में बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गंदगी को साफ करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व में पंतद्वीप मैदान एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान रविवार 21 जून को भी जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान की संयोजक

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटूराम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में “योग महोत्सव-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग)” रही, जिसके अनुरूप योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का

बच्चा चोरी के मामलों के खुलासे पर एसएसपी ने थपथपाई मातहतों की पीठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राईम मीटिंग में एसएसपी ने मई माह में जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं एवं उनके खुलासे की समीक्षा की। क्राईम मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने बच्चा चोरी के तीन बड़े मामलों के खुलासे पर मातहतों की पीठ थपथपाई और सोमवती अमावस्या स्नान सकुशल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग अभ्यास शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर निरामया योगम् रिसर्च फाउण्डेशन एवं इंडियन रेडक्रास के संयुक्त तत्वाधान व आयुष विभाग के निर्देशन में अवधूत मंडल आश्रम में योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। । योग शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद महाराज, इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन डा.नरेश चौधरी एवं निरामया योगम्

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal